Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईपीएल-13 : डिविलियर्स के अर्धशतक और गेंदबाजों ने दिलाई बेंगलोर को जीत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शारजाह , 12 Oct 2020

Last updated on: Oct 12, 2020, 00:00 IST

अब्राहम डिविलियर्स (नाबाद 73) के बाद गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण में सोमवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 82 रनों से हरा दिया। बेंगलोर ने डिविलियर्स की शानदार पारी के कारण 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 194 रन बनाए थे। कोलकाता लगातार विकेट खोती रही और पूरे ओवर खेलने के बाद नौ विकेट गंवाकर 112 रन ही बना सकी।कोलकाता ने सुनील नरेन के स्थान पर टॉम बेंटन को इस मैच में मौका दिया था। इंग्लैंड में अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर बेंटन के पास नवदीप सैनी की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं था। वो 12 गेंद खेलने के बाद सिर्फ आठ रन बना सके।वॉशिंगटन सुंदर ने नीतीश राणा (9) को आउट कर बेंगलोर का दूसरा विकेट गिराया। राणा के आउट होने के बाद अगला ओवर लेकर आए युजवेंद्र चहल की गेंद पर एरॉन फिंच ने सैट बल्लेबाज शुभमन गिल (34) का कैच छोड़ दिया।लेकिन बेंगलोर को तीसरा विकेट लेने में ज्यादा देर नहीं लगी। गिल इस बार रन आउट हो गए। उनके जाने के बाद टीम का स्कोर 55/3 हो गया।पिछले मैच में अर्धशतक लगाने वाले कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक (1) को चहल ने प्लेड ऑन कर दिया। 

अब टी-20 के दो तूफानी बल्लेबाज इयोन मोर्गन और आंद्रे रसेल क्रीज पर थे। मोर्गन को तो सुंदर ने पवेलियन भेज दिया लेकिन देवदत्त पडिकल ने 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर रसेल का कैच छोड़ दिया।रसेल ने तूफान लाने की कोशिश की। उन्होंने 14वां ओवर लेकर आए इसुरू उदाना के ओवर में एक छक्का और दो चौके लगाए लेकिन पांचवीं गेंद पर मोहम्मद सिराज ने उनका कैच लपक लिया।यहां से तो कोलकाता की हार महज औपचारिकता रह गई थी, वह हालांकि पूरे ओवर खेलने में सफल रही।डिविलिसर्यस ने इस मैच में अपना रोद्र रूप दिखाया। वो जब मैदान पर आए थे तब बेंगलोर का स्कोर 12.2 ओवरों में 94/2 था और इसके बाद डिविलियर्स ने एक छोर से लंबे शॉट्स लेने शूरू किए। कप्तान विराट कोहली के साथ हुई 100 रनों की साझेदारी में 73 रन सिर्फ डिविलियर्स के थे। कोहली ने स्ट्राइक रोटेट करने का काम किया और कोई बड़ा शॉट नहीं लिया।डिविलियर्स एक छोर से लगातार मार रहे थे उन्होंने छह छक्के और पांच चौके मारे। कोहली ने सिर्फ एक चौका लगाया।डिविलियर्स और कोहली कोलकाता के गेंदबाजों पर बरस सकें, इसके लिए देवदत्त पडिकल (32) और एरॉन फिंच (47) ने मंच तैयार कर दिया था। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 67 रन बनाए। रसेल ने पडिकल को बोल्ड कर कोलकाता को पहली सफलता दिलाई। युवा गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने फिंच को पचास रन पूरे नहीं करने दिए।लेकिन इसके बाद कोलकाता के गेंदबाज सिर्फ डिविलियर्स के हाथों गेंद को बांउ्ड्री के बाहर जाते हुए देखते रहे।

 

Tags: Virat Kohli , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2020 , Royal Challengers Bangalore , RCB , Kolkata Knight Riders , AB de Villiers , Sharjah Cricket Stadium , #PlayBold , #IPL2020 , #WeAreChallengers , #Dream11IPL , Aaron Finch , Chris Morris , Washington Sundar , Yuzvendra Chahal , Sharjah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD