Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

विराट कोहली ने बांधे डिविलियर्स की तारीफों के पुल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शारजाह , 12 Oct 2020

Last updated on: Oct 12, 2020, 00:00 IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने अपने साथी अब्राहम डिविलियर्स की जमकर तारीफ की है और इसकी वजह है दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज द्वारा सोमवार को खेली गई नाबाद 73 रनों की पारी जिसके दम पर बेंगलोर शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 194 रनों का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। कोहली ने मैच के बाद कहा कि टीम 160-165 रनों के स्कोर की तरफ देख रही थी लेकिन डिविलियर्स की पारी ने उन्हें और मजबूत स्कोर दिया।कोहली इस मैच में संघर्ष कर रहे थे लेकिन डिविलियर्स ने लगातार तेजी से रन बनाए। दोनों ने 100 रनों की साझेदारी की।मैच के बाद कोहली ने कहा, "चर्चा 165 रनों के आसपास पहुंचने की थी, लेकिन हम 195 तक पहुंचे, आप जानते हैं किस वजह से। वह शानदार पारी थी। मैंने सोचा था कि मैं कुछ गेंद खेल कर मारना शुरू करूंगा लेकिन वो आए और तीसरी गेंद से ही मारने लगे। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह अच्छा महसूस कर रहे हैं। यह सिर्फ डिविलियर्स कर सकते हैं। उन्हीं का पारी के दम पर हम 195 का लक्ष्य रख सके। मैं खुश हूं कि हम साझेदारी कर सके और मेरी जगह उन्हें खेलता देखने की सबसे अच्छी जगह थी।"टीम की जीत को लेकर कोहली ने कहा, "एक मजबूत टीम के सामने यह शानदार जीत है। एक व्यस्त सप्ताह में जाने से पहले यह काफी अहम थी। क्रिस मौरिस के आने से टीम की गेंदबाजी मजबूत हो गई है। हम टोटल से बेहद खुश थे।"

 

Tags: Virat Kohli , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2020 , Royal Challengers Bangalore , RCB , Kolkata Knight Riders , AB de Villiers , Sharjah Cricket Stadium , #PlayBold , #IPL2020 , #WeAreChallengers , #Dream11IPL , Aaron Finch , Chris Morris , Washington Sundar , Yuzvendra Chahal , Sharjah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD