Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज

 

हैदराबाद में क्रिकेट पर सट्टा लगाते 7 पकड़े

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 12 Oct 2020

Last updated on: Oct 12, 2020, 00:00 IST

सायबराबाद पुलिस ने राजस्थान एंटी टैरेरिज्म स्क्वाड (एटीएस) के साथ मिलकर आईपीएल पर सट्टा लगाते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है।एक अधिकारी ने कहा कि सायबराबाद की माधापुर जोन की स्पेशल ऑपरेशन टीम (एसओटी) और राजस्थान की एटीएस टीम क्रिकेट सट्टेबाजी की गैरकानूनी गतिविधियों पर नजर रखे हुए है।भरोसेमंद सूत्रों से जानकारी मिली थी की गाच्चीवाउली पुलिश स्टेशन की सीमा में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी का खेल चल रहा है। इस जानकारी पर एसओटी माधौपुर ने सोमवार को सात सट्टेबाजों को उस समय गिरफ्तार किया जब वो सट्टेबाजी का लेनदेन कर रहे थे।पुलिस ने 65,330 रुपये नगद के अलावा, एक सट्टेबाजी बोर्ड, चार लैपटॉप, दो टेबलेट, 46 मोबाइल फोन, छह लैंडलाइन फोन और एक सैमसंग की टीवी को कब्जे में ले लिया है।छह सट्टेबाज राजस्थान के रहने वाले हैं जबकि एक बिहार का है। इनकी पहचान, अशोक कुमार चालानी, गणेश मालाचालानी, पंकज सेठ, सुरेंद्र चालानी, शांति लाल बेद, बेराराम पुरोहित, मनोज पासवान के तौर पर की गई है।अशोक कुमार अहम शख्स है जिसने हैदराबाद में ऑनलाइन सट्टेबाजी आयोजित की जबकि इसकी मुख्य कड़ी राजस्थान से जुड़ती है। इसी तरह कई और उपशाखाएं बेंगलुरू, मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद में काम कर रही हैं।सायबराबाद पुलिस ने कहा है कि कई युवा ऑनलाइन सट्टेबाजी में फंसकर भारी भरकम रकम गंवा रहे हैं।

 

Tags: Crime News India , Police , Crime News , Hyderabad , Rajasthan Anti-Terrorism Squad , ATS , Special Operations Team , SOT , Cyberabad Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD