Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें गुरमीत सिंह खुड्डियां ने मत्स्य पालन विभाग में पांच उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के बरनाला आगमन पर भारतीय जनता पार्टी की विशाल रैली का आयोजन पंजाब कांग्रेस के सांसदों ने बरनाला में दलित सफाई कर्मचारियों पर पुलिस ज्यादती की जांच के लिए एनसीएससी से की अपील बार-बार कोशिश करने के बावजूद, विपक्ष भगवंत मान सरकार के खिलाफ एक भी असली मुद्दा ढूंढने में नाकाम रहा: बलतेज पन्नू बरिंदर कुमार गोयल ने खंट मानपुर में लगभग 57.01 करोड़ रूपये की सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव–2026 के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज भारत बनाम जिम्बाब्वे: अभिषेक शर्मा का गेंद से कमाल, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि अर्धउष्ट्रासन अपनाएं, पीठ-गर्दन को मजबूत बनाएं; बेहतर रक्त संचार के साथ मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ कारगिल युद्ध: बर्फीली चोटियों पर भारतीय वीरों ने लिखा था विजय का इतिहास कारगिल युद्ध: ऑपरेशन ‘सफेद सागर’ की मदद से पाकिस्तान को किया था परास्त मेरे पास शतक बनाने का मौका था, लेकिन टीम को प्राथमिकता देना जरूरी: ईशान किशन पिछले दो मैच हमारे लिए बहुत अच्छे रहे, यह सीरीज जीत हमारे लिए राहत की बात : तिलक वर्मा पीएम मोदी और अमित शाह पर दोष मढ़ना राहुल गांधी का काम, वे कभी सत्ता में नहीं आएंगे: रामदास आठवले कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने बताया क्यों नहीं लड़ेंगे 2028 का विधानसभा चुनाव इंजेक्शन की जगह मुंह से दवा भी उतनी ही असरदार, गंभीर निमोनिया वाले बच्चों के इलाज पर रिसर्च हमारे राज में 100 से ज्यादा नकल माफिया जेल भेजे गए, कांग्रेस सरकार में नहीं होती थी कार्रवाई: पुष्कर सिंह धामी बहन ने खींची तस्वीरें और खुल गया बॉलीवुड का रास्ता, जानें कृति सेनन से जुड़ा दिलचस्प किस्सा अमजद खान ने 'शोले' में गब्बर की भूमिका में डाली जान, जीवंत अभिनय से बनाई अलग पहचान कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: कौन हैं ऋषिकांत सिंह चनंबम? वेटलिफ्टिंग में देश को दिलाया रजत पदक असदुद्दीन ओवैसी ने उठाई युवा प्रधानमंत्री की मांग, भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी प्रतिक्रिया संगीत की टीचर बनना चाहती थीं के. एस. चित्रा, किस्मत ने बना दिया सुरों की मलिका

 

अनुसूचित जाति विशेष घटक योजना में 85 हजार करोड़ : रामदास अठावले

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 12 Oct 2020

Last updated on: Oct 12, 2020, 00:00 IST

अनुसूचित जाति विशेष घटक योजना के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए 85 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यह जानकारी केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने आज मनाली में जिला अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान दी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लोगों के हितों पर विशेष ध्यान दे रही है और उनके लिए अलग से योजनाओं का निर्माण किया गया है।अठावले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समाज में सभी वर्गों के हितों की चिंता करते हैं। शासन और प्रशासन का दायित्व है कि सरकार की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाए और प्रत्येक पात्र व्यक्ति को इनका समयबद्ध लाभ मिले।उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने इन वर्गों के पढ़े-लिखे युवाओ के लिए वेन्चर केपिटल स्कीम की शुरूआत की है। इस योजना के तहत निजी उद्यम स्थापित करने के लिए 20 लाख रुपये से लेकर 15 करोड़ तक का ऋण प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि योजना के तहत ऋण पर केवल चार प्रतिशत ब्याज लिया जाता है। उन्होंने युवाओं को योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आगे आने का आह्वान किया।

केन्द्रीय राज्य मंत्री को अवगत करवाया गया कि जिला में राज्य सरकार द्वारा संचालित एक वृद्धाश्रम है तथा एक डे-केयर सेंटर काम कर रहा है। जिला में 4570 दिव्यांगजनों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जा रही है। हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के युवाओं को निर्धारित कोटे के अनुरूप आरक्षण प्रदान किया जा रहा है। उन्हें अवगत करवाया गया कि जिला में अंतररजातीय विवाह के गत वर्ष 16 मामले सामने आए हैं और प्रत्येक मामले में राज्य सरकार द्वारा 50 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसे मामलों में अढाई लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने का प्रावधान है। उन्होंने संतोष जाहिर किया कि हिमाचल प्रदेश विशेषकर जिला कुल्लू में अनुसूचित जाति उत्पीड़न के मामले न के बराबर है और लोग सौहार्दपूर्ण रहते हैं।अठावले ने कहा कि समाज में महिलाओं के प्रति अत्याचारों के विरूद्ध प्रत्येक व्यक्ति को लड़ाई लड़नी चाहिए। इसपर किसी प्रकार की राजनीति करना सही नहीं है। उन्होंने हिमाचल की बेटी कंगना की सुरक्षा का भी जिक्र किया और इसे केन्द्र सरकार का सराहनीय कदम बताया। वह सोमवार सायं कंगना से उनके निवास स्थान मनाली में मुलाकात करेंगे।बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एस.के. पराशर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंदेल व जिला कल्याण अधिकारी समीर चंद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags: Ramdas Athawale , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Kullu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD