Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

28 दिन बाद जेल से बाहर आईं रिया चक्रवर्ती

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Oct 2020

Last updated on: Oct 07, 2020, 00:00 IST

जमानत मिलने के कुछ घंटे बाद बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती बुधवार की शाम को भयखला जेल से बाहर निकलीं। रिया 8 सितंबर को गिरफ्तार होने के बाद से 28 दिन से जेल में थीं। बड़े पैमाने पर इकट्ठी हुई मीडिया और पूरी पुलिस सुरक्षा के बीच गाड़ी में बैठीं और सांताक्रूज में अपने घर के लिए रवाना हो गईं। इससे पहले सुबह बॉम्बे हाईकोर्ट के न्यायाधीश एस.वी.कोतवाल ने उन्हें 1 लाख रुपये के साथ सशर्त जमानत दे दी थी। उनके साथ ही दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के होम मैनेजर सैमुअल मिरांडा और निजी स्टाफ के सदस्य दीपेश सावंत को भी जमानत दे दी थी। हालांकि रिया के भाई शोविक और ड्रग पेडलर अब्दुल बासित परिहार को जमानत देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया। अदालत के आदेश का स्वागत करते हुए रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने कहा कि "सत्य और न्याय की जीत हुई है" और आखिरकर तथ्यों और कानून पर आधारित दस्तावेजों को न्यायमूर्ति कोतवाल ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा, "रिया की गिरफ्तारी और हिरासत पूरी तरह से अनुचित और कानून से हटकर थी। तीन केंद्रीय एजेंसियों - सीबीआई, ईडी और एनसीबी द्वारा रिया को निशाना बनाना बंद करना चाहिए। हम सत्य के लिए प्रतिबद्ध हैं। सत्यमेव जयते।" शाम को मानेशिंदे ने राहत जताई कि आखिरकार एक महीने बाद रिया आज अपने घर पर सोएंगी। इस बीच पुलिस उपायुक्त संग्राम सिंह निशंदर ने पेपराज्जी को फिर से चेतावनी दी कि वे किसी भी वाहन का पीछा न करें।

 

Tags: Sushant Singh Rajput , Bollywood , Shweta Singh Kirti , Justice For Sushant , Mumbai , Justice For Sushant Singh Rajput , Rhea Chakraborty , JusticeForSushant , Sushant Case , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD