Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईपीएल-13 : वाटसन, डु प्लेसिस ने कराई चेन्नई की विजयी वापसी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 04 Oct 2020

Last updated on: Oct 04, 2020, 00:00 IST

लगातार तीन हार से आलोचकों के निशाने पर आई तीन बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को अपने दो अनुभवी बल्लेबाजों शेन वाटसन और फाफ डु प्लेसिस के दम पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण में जीत के रास्ते पर वापसी कर ली है। चेन्नई ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 10 विकेट से हरा इस सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज की। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई को 179 रनों का लक्ष्य दिया। चेन्नई ने वाटसन (नाबाद 83 रन, 53 गेंद 11 चौके, 3 छक्के) और डु प्लेसिसस (नाबाद 87 रन, 53 गेंद, 11 चौके, 1 छक्का) बेहतरीन साझेदारी के दम पर इस लक्ष्य को 17.4 ओवरों में बिना विकेट खोकर हासिल कर 10 विकेट से मुकाबला जीत लिया।इस जीत में चेन्नई की डेथ बोलिंग का भी अहम योगदान रहा, जिसने एक समय 200 के पार जाती दिख रही पंजाब को 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 178 रनों पर ही सीमित कर दिया।खराब फॉर्म से गुजर रही चेन्नई को इस मैच में जिस तरह की ओपनिंग पार्टनरशिप की जरूरत थी, वाटसन और डु प्लेसिस ने उसे वो दी। शुरुआती छह ओवरों में इन दोनों अनुभवी बल्लेबाजों ने बिना विकेट खोए 60 रन जोड़ लिए।राहुल ने फिर इस सीजन बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे अपने युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को गेंद दी। बिश्नोई भी इन दोनों के आगे कुछ नहीं कर पाए। 10 ओवरों में टीम का स्कोर बिना विकेट खोए 101 रन हो गया।

अब ये दोनों बल्लेबाज अपने पैर जमा चुके थे और इनको आउट करना पंजाब के लिए मुश्किल साबित हुआ। इसी के साथ वाटसन और डु प्लेसिस ने आईपीएल में चेन्नई के लिए किसी भी विकेट के लिए अभी तक की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। और यह आईपीएल में रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी सबसे बड़ी जीत है। साथ ही चेन्नई इस मैदान पर इस सीजन रनों का पीछा करते हुए जीतने वाली पहली टीम भी है।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब एक समय 200 के पार जाती दिख रही थी, लेकिन शार्दूल ठाकुर और ड्वेन ब्रावो ने अंत के ओवरों में उसके बल्लेबाजों को बांध कर रख दिया।कप्तान लोकेश राहुल (63 रन, 52 गेंद, 7 चौके, 1 छक्का) भी 18वें ओवर में आउट हुए और उनसे एक गेंद पहले निकलोस पूरन पवेलियन लौटे। इन दोनों के जाने के बाद ही पंजाब की 200 पार जाने की मंशा अधूरी रह गई।राहुल ने मयंक अग्रवाल (26) के साथ मिलकर टीम को सधी हुई शुरुआत दी। मयंक को पीयूष चावला ने आउट किया। करुण नायर की जगह इस मैच में शामिल किए गए मनदीप सिंह (27) बड़ी पारी तो नहीं खेल सके लेकिन टीम को संभालने में राहुल का अच्छा साथ दिया।मनदीप को रवींद्र जडेजा ने आउट किया। उनके बाद आए निकलोस पूरन ( 33 रन, 17 गेंद, 1 चौका, 3 छक्के) और राहुल ने मध्य के ओवरों में रनरेट बढ़ा दी।ये दोनों जिस तरह से खेल रहे थे, उसी से लग रहा था कि पंजाब 200 का स्कोर छू लेगी, लेकिन शार्दूल ने एक ही ओवर में इन दोनों को आउट कर दिया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL 2020 , Ravindra Jadeja , MS Dhoni , Chennai Super Kings , #Yellowheart , #WhistlePodu , Yellove , #WhistleFromHome , #KXIPvCSK , Faf du Plessis , Shane Watson , Kings XI Punjab , Dubai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD