Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

आईपीएल-13 : हैदराबाद को हराकर टॉप पर पहुंची मुंबई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शारजाह , 04 Oct 2020

Last updated on: Oct 04, 2020, 00:00 IST

मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण के 17वें मैच में रविवार को यहां शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रनों से हराकर अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 208 रनों का स्कोर बनाया और फिर हैदराबाद को सात विकेट पर 174 रनों पर रोक दिया। चार बार की चैंपियन मुंबई की पांच मैचों में यह तीसरी जीत है और अब वह छह अंकों के साथ अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई हैं। वहीं, हैदराबाद को पांच मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। टीम के चार अंक है और वह छठे नंबर पर है। मुंबई से मिले 209 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद कोई बड़ी साझेदारी नहीं कर सकी और वह लक्ष्य से 34 रन दूर रह गई। कप्तान डेविड वॉर्नर ही अकेले लड़े, जिन्होंने 44 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के की मदद से सर्वाधिक 60 रन बनाए। उनके अलावा मनीष पांडे ने 19 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 30 और जॉनी बेयरस्टो ने 15 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के के सहारे 25 रन बनाए। अब्दुल समद ने नौ गेंदों पर 20 रनों का योगदान दिया। मुंबई की ओर से ट्रेंट बाउल्ट और जेम्स पैटिंसन ने दो-दो और क्रुणाल पांड्या तथा जसप्रीत बुमराह ने एक-एक विकेट लिया। मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण के 17वें मैच में रविवार को यहां शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने जीत के लिए 209 रनों का लक्ष्य रखा है। मुंबई ने पांच विकेट पर 208 रनों का स्कोर बनाया। इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरूआत सही नहीं रही और कप्तान रोहित शर्मा छह रन के स्कोर पर पहले ही ओवर में आउट हो गए। हालांकि क्विंटन डी कॉक (67) ने सूर्यकुमार यादव (27) के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 और इशान किशन (31) के साथ तीसरे विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी करके मुंबई को शानदार स्कोर की ओर आगे बढ़ाया। डी कॉक ने 39 गेंदों पर चार चौके और इतने ही छक्के, किशन ने 23 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के जबकि सूर्यकुमार ने 18 गेंदों पर छह चौके लगाए। हार्दिक पांड्या ने 19 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के की मदद से 28 और किरोन पोलार्ड ने 13 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से नाबाद 25 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 41 रन जोड़े। अंतिम ओवर में क्रुणाल पांड्या ने मात्र चार गेंदों पर ही दो चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 20 रनों की तूफानी पारी खेलकर मुंबई को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। मुंबई ने अंतिम पांच ओवरों में 61 रन जबकि अंतिम ओवर में 21 रन जोड़े। हैदराबाद की ओर से संदीप शर्मा और सिद्धार्थ कौल ने दो-दो तथा राशिद खान ने एक-एक विकेट लिए।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL2020 , #OneFamily , #MumbaiIndians , #MI , #Dream11IPL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD