Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईपीएल-13 : दिल्ली कैपिटल्स को मिली पहली हार, सनराइजर्स हैदराबाद को पहली जीत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अबू धाबी , 29 Sep 2020

Last updated on: Sep 29, 2020, 00:00 IST

सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण में जीत की हैट्रिक पूरी करने से रोकते हुए उसे इस सीजन की पहली हार दी। हैदराबाद ने मंगलवार को शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली को 15 रनों से हरा दिया। हैदराबाद ने जॉनी बेयरस्टो (53 रन, 48 गेंद, 2 चौके, 1 छक्का) डेविड वार्नर (45 रन, 33 गेंद, 3 चौके, 2 छक्के), केन विलियम्सन (41 रन, 26 गेंद, 5 चौके) की पारियों के बूते 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 162 रन बनाए। 163 रनों के लक्ष्य के सामने दिल्ली पूरे ओवर खेलने के बाद सात विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी। भुवनेश्वर कुमार ने पृथ्वी श़ॉ (2) को आउट कर हैदराबाद को पहली सफलता दिलाई। शॉ पांचवीं गेंद पर आउट हो गए। हैदराबाद के गेंदबाजों ने दिल्ली को तय रनगति से रन नहीं बनाने दिए। पावरप्ले में दिल्ली सिर्फ 34 रन ही बना पाई। पावर प्ले के बाद आए स्पिनर राशिद खान ने आठवें ओवर में दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर (17) को आउट कर उसे दूसरा झटका दे दिया। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (34) को भी राशिद खान ने अपनी गुगली में फंसा बेयरस्टो के हाथों स्टम्प करा दिया। दिल्ली के सबसे तूफानी बल्लेबाज ऋषभ पंत मैदान पर टिके हुए थे। उनके साथ आए शिमरन हेटमायर ने कुछ देर बाद बड़े शॉट्स लेने शुरू कर दिए 13वें ओवर में 15 रन, 14वें ओवर में 10 रन, 15वें ओवर में 16 रन ले इन दोनों ने माहौल को दिल्ली के पक्ष में बनाना शुरू किया। लेकिन 17वें ओवर की पहली गेंद पर भुवनेश्वर ने हेटमायर (21 रन, 12 गेंद, 2 छक्के) को मनीष पांडे के हाथों कैच करा दिया। दिल्ली को 29 गेंद में 59 रनों की जरूरत थी। राशिद खान ने दिल्ली की बड़ी उम्मीद पंत को 17वें ओवर में आउट कर उसे दबाव में ला दिया। दिल्ली के पहले मैच के हीरो मार्कस स्टोयनिस हालांकि दूसरे छोर पर थे। राशिद ने अपने ओवर में सिर्फ पांच रन दिए। दिल्ली को 18 गेंदों में अब 44 रन चाहिए थे। टी. नटराजन ने 18वें ओवर में स्टोयनिस को एलबीडब्ल्यू करा दिल्ली की जीत की उम्मीदों को खत्म कर दिया। इससे पहले दिल्ली ने टॉस जीता था और हैदरबाद को बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। ईशांत शर्मा चोट से वापसी करते हुए अपना पहला मैच खेल रहे थे। पारी का पहला ओवर उन्होंने ने ही डाला और नौ रन दिए। इसके बाद ईशांत ने कैगिसो रबादा के साथ मिलकर बेयरस्टो और वार्नर की जोड़ी को हाथ खोलने नहीं दिए। छह ओवर में हैदराबाद 38 रन ही बना पाई। उसके लिए सिर्फ एक अच्छी बात यह थी कि उसने एक भी विकेट नहीं खोया था और उसके दोनों मुख्य बल्लेबाज विकेट पर थे। सातवां ओवर लेकर आए अमित मिश्रा के ओवर में 14 रन ले हैदराबाद ने स्कोर 52 रन कर दिया। यहां स्ट्रेटेजिक टाइम आउट हो गया। इन्हीं अमित मिश्रा ने वानर्र को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। वार्नर ने बेयरस्टो के साथ मिलकर 77 रन जोड़े। मनीष पांडे आते ही तेजी से रन बनाने की कोशिश में थे और इसलिए पांच गेंद ही खेल सके जिस पर तीन रन बनाए। अमित की गेंद पर रबादा ने उनका कैच पकड़ा। पांडे के जाने के बाद इस सीजन में अपना पहला मैच खेलने उतरे न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने बेयरस्टो के साथ मिलकर पारी को संवारा और टीम को 162 के कुल स्कोर तक पहुंचाया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL 2020 , SunRisers Hyderabad , Delhi Capitals , Rashid Khan , Jonny Bairstow , David Warner , Kagiso Rabada , Sheikh Zayed Stadium , Kane Williamson , #DCvSRH #OrangeArmy #KeepRising #IPL2020

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD