Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईपीएल-2020 : सैमसन, स्मिथ की मेहनत को तेवतिया ने मंजिल पर पहुंचाया

Listen to this article

5 Dariya News

शारजाह , 27 Sep 2020

Last updated on: Sep 27, 2020, 00:00 IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण में रविवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच में रनों की बरसात देखने को मिली। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 223 रन बनाए तो राजस्थान भी पीछे नहीं रही। उसने 19.3 ओवरों में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पंजाब की तरफ से मयंक अग्रवाल (106 रन, 50 गेंद, 10 चौके, 7 छक्के) और कप्तान लोकेश राहुल (69 रन, 54 गेंद, 7 चौके, 1 छक्का) का बल्ला चला। राजस्थान की तरफ से संजू सैमसन (85 रन, 42 गेंदें, 4 चौके, 7 छक्के) और कप्तान स्टीव स्मिथ ( 50 रन, 27 गेंद, 7 चौके, 2 छक्के) ने टीम को जिताने की बुनियाद रखी। सैमसन के आउट होने के बाद लग रहा था कि राजस्थान मैच हार जाएगी। तभी धीमी पारी खेलने वाले राहुल तेवतिया ने शेल्डन कॉटरेल द्वारा फेंके गए 18वें ओवर में पांच छक्के लगा सारी कहानी बदल दी। आखिरी दो ओवरों में राजस्थान को 21 रनों की जरूरत थी। मोहम्मद शमी ने पहली ही गेंद पर रॉबिन उथप्पा (9) को आउट कर दिया लेकिन उथप्पा के बाद आए जोफ्रा आर्चर ने शमी पर दो छक्के मार राजस्थान को जीत के करीब ले गए। इसी ओवर में शमी पर तेवतिया ने एक और छक्का दिया और अगली गेंद पर वह आउट हो गए। तेवतिया ने 31 गेंदों की पारी में सिर्फ सात छक्के मारे और 53 रन बनाए। आखिरी ओवर में राजस्थान को जीत के लिए दो रन चाहिए थे। ओवर की तीसरी गेंद पर टॉम कुरैन ने चौका मार राजस्थान को जीत दिलाई। पंजाब द्वारा इस मैच में बनाया गया टोटल आईपीएल के इस सीजन का सर्वोच्च स्कोर भी था जो कुछ ही घंटों में राजस्थान के नाम हो गया। राजस्थान ने टॉस जीतकर पंजाब को बल्लेबाजी के लिए बुलाया, लेकिन उनका यह दाव उलटा पड़ गया। राहुल और मयंक ने पहले विकेट के लिए 183 रन बनाए। लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल की पंजाब की जोड़ी फॉर्म में हैं। दोनों आक्रामक अंदाज में खेलते रहे और पावर प्ले में टीम का स्कोर 60 रन कर दिया। स्ट्रेटेजिक टाइम आउट तक इन दोनों ने 86 रन बना लिए थे। नौवें ओवर में टीम ने 100 का आंकाड़ा भी छू लिया। यहां से यह दोनों और तेजी से रन बनाने लगे। इसी बीच राहुल ने अपने 50 रन पूरे किए और मयंक ने अपने 100 रन। मयंक आखिरकार कुरैन की गेंद पर आउट हो गए। यह मयंक का आईपीएल में बेस्ट स्कोर और पहला शतक है। राहुल भी 18वें ओवर में अंकित की गेंद पर पवेलियन लौट लिए। मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान को पहला विकेट गंवाने में ज्यादा समय नहीं लगा। जोस बटलर (4) के आने से टीम को बल्लेबाजी में मजबूती की उम्मीद थी लेकिन कॉटरेल ने तीसरे ओवर में ही उन्हें आउट कर दिया। सीएसके के खिलाफ बेहतरीन पारी खेलने वाले संजू ने आते ही छक्के के साथ अपना खाता खोला और फिर संजू उसी अंदाज में बल्लेबाजी करने लगे जिस तरह से चेन्नई के खिलाफ की थी। स्मिथ भी उनका साथ दे रहे थे। इन दोनों ने पावर प्ले में टीम के स्कोर को 69 रनों तक पहुंचा दिया था। स्मिथ ने नौवें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया जिसके लिए उन्होंने सिर्फ 26 गेंदें लीं। लेकिन अगले ही गेंद पर जिम्मी नीशाम ने इस साझेदारी को तोड़ा और स्मिथ को शमी के हाथों कैच कराया। सैमसन को इस बीच रवि बिश्नोई ने जीवनदान दे दिया और इसी के साथ सैमसन ने अपना एक और अर्धशतक पूरा किया। स्मिथ के जाने के बाद उन पर दबाव बढ़ गया था और यही दबाव राजस्थान को हार के करीब ले जा रहा था, क्योंकि दूसरे छोर से तेवतिया धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे। संजू जब तक थे और जिस अंदाज में थे तब तक राजस्थान की टीम रेस में तो बनी हुई थी, लेकिन जैसे ही मोहम्मद शमी ने 17वें ओवर की पहली ही गेंद पर सैमसन को आउट किया, पंजाब की जीत पक्की लगने लगी। लेकिन कहानी में रोमांच आना बाकी था और तेवतिया ने वो रोमांच ला राजस्थान को जीत दिलाई।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL 2020 , #RRvKXIP #HallaBol #RoyalsFamily #Dream11IPL , Sanju Samson , Rahul Tewatia , Steve Smith , Mayank Agarwal , KL Rahul , Rajasthan Royals , Kings XI Punjab , Sharjah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD