Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

तेवतिया ने जो नेट्स में दिखाया, वही कॉटरेल के ओवर में भी: स्मिथ

Listen to this article

5 Dariya News

शारजाह , 27 Sep 2020

Last updated on: Sep 27, 2020, 00:00 IST

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मिली बेहतरीन जीत के बाद अपनी टीम की तारीफ की है। राजस्थान ने यह मैच चार विकेट से जीता। पंजाब ने 224 रनों का लक्ष्य रखा था और राजस्थान ने राहुल तेवतिया के 18वें ओवर में लगाए गए पांच छक्कों की मदद से हार के मुंह से वापसी कर जीत दर्ज की। तेवतिया ने शेल्डन कॉटरेल के ओवर में पांच छक्के मारे और अपनी टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। मैच के बाद स्मिथ ने कहा, "हमने तेवतिया को नेट्स में जो करते देखा था वही हमने उन्हें कॉटरेल के ओवर में करते हुए देखा। उन्होंने हिम्मत दिखाई। उन्होंने टाइमआउट में मुझसे कहा था कि हमें विश्वास है।" इन पांच छक्कों से पहले तेवतिया गेंद को बल्ले के बीचोंबीच लेने के लिए भी संघर्ष करते दिखाई दे रहे थे और राजस्थान जीत के लिए संजू सैमसन पर निर्भर थी। लेकिन संजू के आउट होने के बाद तेवतिया ने टीम की उम्मीदों को पूरा किया। सैमसन ने 42 गेंदों पर 85 रनों की पारी खेली। स्मिथ ने कहा, "संजू सफाई से गेंद को मैदान के चारों तरफ मार रहे थे। वह हर किसी से दबाव हटा रहे थे। हमें बड़े मैदानों की आदत डालनी होगी, लेकिन ये शॉट्स हर जगह जा रहे थे।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL 2020 , #RRvKXIP #HallaBol #RoyalsFamily #Dream11IPL , Sanju Samson , Rahul Tewatia , Steve Smith , Mayank Agarwal , KL Rahul , Rajasthan Royals , Kings XI Punjab , Sharjah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD