Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एनसीबी ने धर्मा प्रोडक्शन के पूर्व अधिकारी क्षितिज को गिरफ्तार किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 26 Sep 2020

Last updated on: Sep 26, 2020, 00:00 IST

 नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार को बॉलीवुड प्रोड्यूसर करन जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन के पूर्व अधिकारी क्षितिज रवि प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। एनसीबी ने पहले एक सह-आरोपी से पूछताछ की थी, जिसने क्षितिज का नाम लिया था। एनसीबी ने जिसके बाद उससे पूछताछ की और गिरफ्तार कर लिया।एनसीबी के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र के उप महानिदेशक एमए जैन ने मीडिया को बताया, "हमने क्षितिज को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रविवार को विशेष एनडीपीएस अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। विस्तृत जानकारी कोर्ट के समक्ष रखी जाएगी।"जैन ने कहा कि इस मामले में किसी अन्य फिल्मी हस्ती को ताजा समन नहीं भेजा गया है।इससे पहले एनसीबी ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग कनेक्शन को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और उनकी पूर्व मैनेजर करिश्मा प्रकाश से पांच घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की।एनसीबी के सूत्रों के अनुसार, साल 2017 के अक्टूबर में कथित ड्रग चैट को लेकर पूछे गए जवाब में दोनों के जवाब अस्पष्ट थे।कोलाबा क्षेत्र में एनसीबी के गेस्टहाउस में सुबह 10 बजे से पहले पहुंची दीपिका दोपहर करीब 3.30 बजे रवाना हुईं।यहां तक कि दूसरी बार शनिवार को सुबह 10.45 बजे पूछताछ के लिए उपस्थित हुईं करिश्मा भी लगभग 3.30 बजे दोपहर में रवाना हुई।एनसीबी बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से यहां के बल्लार्ड पियर क्षेत्र में अपने कार्यालय में पूछताछ कर रही है। उनकी पूछताछ जारी है।एनसीबी को दीपिका और करिश्मा के चैट से अक्टूबर 2017 का विवरण मिला है, जिसमें दोनों ड्रग पर चर्चा कर रहे थे और क्लब कोको में मिलने की योजना बनाई थी। दीपिका और करिश्मा को एनसीबी ने ड्रग से जुड़े मामले में नाम आने के बाद समन जारी किया था।दीपिका को बुधवार को उस समय तलब किया गया जब वह एक फिल्म की शूटिंग के लिए गोवा में थीं। वह गुरुवार को मुंबई पहुंची और शुक्रवार को एजेंसी के सामने पेश होने वाली थीं। लेकिन दीपिका की कानूनी टीम के अनुरोध पर एनसीबी ने पूछताछ शनिवार के लिए स्थगित कर दिया।एनसीबी ने शुक्रवार को अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह और करिश्मा का बयान दर्ज किया था।एनसीबी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा सुशांत की मौत मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किए जाने के बाद मामला दर्ज किया और उसके बाद रिया, उनके भाई शोविक और सुशांत के घर के मैनेजर सैमुएल मिरांडा के फोन पर ड्रग्स की कथित चैट पाई गई।ईडी ने तब ड्रग के मामले की जांच के लिए एनसीबी को पत्र लिखा था।मामला दर्ज करने के बाद एनसीबी ने कई लोगों से पूछताछ की और रिया, शोविक, मिरांडा, सुशांत के निजी कर्मचारी दीपेश सावंत को गिरफ्तार करने के साथ 16 अन्य

 

Tags: Narcotics Control Bureau , NCB , Sushant Singh Rajput , Bollywood , Shweta Singh Kirti , Justice For Sushant , Satyameva Jayate , Mumbai , Justice For Sushant Singh Rajput , Rhea Chakraborty , #CBIForSSR , #Warriors4SSR , #JusticeForSushant , #SCForSSR , #JusticeforSSR , #GlobalPrayersforSSR , Sushant Case , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD