Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए एनसीबी ऑफिस पहुंचीं दीपिका, सारा और श्रद्धा

Listen to this article

5 Dariya News

मुंबई , 26 Sep 2020

Last updated on: Sep 26, 2020, 00:00 IST

ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के एनसीबी कार्यालय पहुंचने के बाद अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और सारा अली खान भी शनिवार को यहां पूछताछ के लिए पहुंचीं। श्रद्धा पूर्वाह्न करीब 11.45 बजे बालार्ड पियर इलाके में एनसीबी ऑफिस पहुंची, जबकि सारा 12.15 बजे एजेंसी के ऑफिस पहुंचीं।वहीं,दीपिका की पूर्व मैनेजर करिश्मा प्रकाश भी दूसरे दिन भी जांच में शामिल होने कोलाबा क्षेत्र के एनसीबी गेस्ट हाउस पहुंची।बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा को सुशांत की पूर्व मैनेजर जया साहा के साथ कथित चैट के बाद पूछताछ के लिए बुलाया गया है।एनसीबी के सूत्रों के अनुसार, एनसीबी श्रद्धा से पूछेगा कि उन्होंने सीबीडी ऑयल किससे खरीदा और उनकी कथित चैट में 'एसएलबी' कौन था। साथ ही 'छिछोरे' में सुशांत के साथ काम करने वाली श्रद्धा से यह भी पूछा जा सकता है कि क्या वे किसी ऐसी पार्टी में शामिल हुईं, जहां ड्रग्स ऑफर की गईं हों। या वे कभी पवना रिसॉर्ट में गईं थीं जहां सुशांत ने कथित तौर पार्टियों की मेजबानी की थी।वहीं अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह की बेटी सारा से ड्रग्स का सेवन करने और खरीदने के बारे में पूछताछ की जाएगी।एक टेलीविजन साक्षात्कार के दौरान सुशांत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती ने दावा किया था कि दिवंगत अभिनेता ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग के दौरान मारिजुआना लेना शुरू किया था।बैडमिंटन आइकन प्रकाश पादुकोण की बेटी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से पूछा जाएगा कि उन्होंने अक्टूबर 2017 में करिश्मा को कोको क्लब में ड्रग्स लाने के लिए क्यों कहा था और वह कितने समय से ड्रग्स का सेवन कर रही हैं। एनसीबी उनसे यह भी पूछेगा कि क्या उन्होंने ये ड्रग्स अपने लिए खरीदे या दूसरों के लिए। साथ ही इसका पेमेंट कैसे किया।बता दें कि रिया के बाद ये तीनों अभिनेत्रियां एनसीबी के रडार पर हैं, जो पिछले लगभग दो महीनों से बॉलीवुड में कथित ड्रग्स कनेक्शन को उजागर करने के लिए जांच कर रही है।

 

Tags: Narcotics Control Bureau , NCB , Sushant Singh Rajput , Bollywood , Sushant Case , Mumbai News , Deepika Padukone , Sara Ali Khan , Shraddha Kapoor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD