Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

आशा भोसले की सलाह : रोजाना करें रियाज

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Sep 2020

Last updated on: Sep 26, 2020, 00:00 IST

आशा भोसले 88 साल की उम्र में खुद को री-इन्वेंट कर रही हैं, उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया। इसके साथ ही उन्होंने 'आशा की आशा' नाम से एक टैलेंट हंट भी लॉन्च किया है।जाहिर है, इसमें पूरी दुनिया से प्रविष्टियां आईं और आशा भोसले ने व्यक्तिगत रूप से 45 दिनों में 2,000 से अधिक प्रतिभागियों को सुना और अंत में 5 फाइनलिस्ट चुने। अब 27 सितंबर को इसका फिनाले देखने को मिलेगा जिसमें जूरी में आशा भोसले के साथ शंकर महादेवन दिखाई देंगे।भोसले ने आईएएनएस को बताया, "मैंने खुद 2,000 से अधिक प्रविष्टियां सुनीं। मैं भारत और विदेशों की प्रतिभा को देखकर आश्चर्यचकित हूं। 2,000 आवाजों में से मैंने 28 का चयन किया और फिर उनमें से 5 को चुना। मुझे बेहद खुशी है कि लोगों को मेरे माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला।"इतनी प्रतिभाओं में से कुछ को चुनना कितना मुश्किल रहा, इस पर उन्होंने कहा, "मेरी नजर में सभी विजेता हैं! चूंकि मेरे लिए चयन करना बहुत कठिन हो गया था, इसीलिए मैंने शंकर महादेवन जी से जूरी में शामिल होने का अनुरोध किया, जिन्होंने मेरा निमंत्रण स्वीकार किया।"अब इस टैलेंट हंट का एक और सीजन लाने की तैयारी है। आशा भोसले ने कहा, "मैं सीजन 2 की मेजबानी के लिए उत्सुक हूं। कई छिपे हुए रत्नों को दुनिया के सामने आने का मौका मिलना जरूरी है।"नए कलाकारों के लिए उन्होंने कहा, "सभी एक सकारात्मक जीवन जिएं, कभी भी प्रयास करना न छोड़ें, मेहनत करें और रियाज (अभ्यास) रोज करें! यदि मैं 88 साल की उम्र में गा सकती हूं, तो यह केवल रियाज के कारण है। इसी लिए हमेशा अभ्यास करें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। यदि आपको इस बार मौका नहीं मिला है तो अगली बार मिलेगा। मेरी प्रार्थना हमेशा आप सभी के साथ है।"'आशा की आशा' के 5 फाइनलिस्ट और पुरस्कार विजेता का नाम गायिका व्यक्तिगत रूप से 27 सितंबर को अपने आधिकारिक फेसबुक पेज के जरिए घोषित करेंगी और वह विजेता को एक लाख रुपये की राशि भी देगी।

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singar , Song , Mumbai News , Asha Bhosle , #AshaKiAsha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD