Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा चंडीगढ़ ने चलाया "एक पेड़ मां के नाम" अभियान, वार्ड-29 में हुआ पौधारोपण नरेंद्र मोदी ने दमन में 2,970 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा चंडीगढ़ में खुशी की लहर गुलाब चंद कटारिया ने इंदिरा हॉलिडे होम, सेक्टर-24 की सुविधाओं का किया निरीक्षण राज्यपाल की घोषणा के अनुरूप मेधावी विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग पहल आयोजित हिंदी सिनेमा के दिग्गज फनकार राजेंद्र कृष्ण ने संगीत जगत को दिया नया आयाम मराठी मेरी पहचान है, लेकिन नई भाषाएं सीखना रोमांचित करता है : शरवरी भारतीय सिनेमा के सम्राट : 13 भाषाएं, 150 से ज्यादा फिल्में और गिनीज रिकॉर्ड फराह खान के घर गूंजा वाशु भगनानी विवाद, वरुण धवन के मजाक ने खींचा सबका ध्यान नरेन्द्र मोदी ने दमन में नमो अस्पताल का उद्घाटन किया फ्रेंच ओपन : अलेक्जेंडर ज्वेरेव और फ्लेवियो कोबोली के बीच होगा पुरुष एकल का फाइनल दिल्ली सचिवालय से नई इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा को हरी झंडी दिखाई गई विश्व पर्यावरण दिवस पर असम ने रचा इतिहास, एक ही दिन में लगाए 1.02 करोड़ से अधिक पौधे नरेन्द्र मोदी ने दमन के नमो हवाई अड्डे पर आधुनिक टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया नरेंद्र मोदी ने सूरत में बड़े डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, ग्रीन ग्रोथ को बढ़ावा दिया नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के हजीरा में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया नरेंद्र मोदी ने गुजरात के हजीरा स्थित एल एंड टी परिसर का दौरा किया योग हमारी सनातन संस्कृति का अनमोल उपहार है : नायब सिंह सैनी डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू में देश के सातवें क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र का शुभारम्भ किया हरित क्रांति की तरह बागवानी एवं एग्री-बिजनेस क्रांति का अब नेतृत्व करेगा हरियाणा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर नागरिकों से एक पेड़ अवश्य लगाने की करी अपील

 

पंजाब पुलिस द्वारा दो ख़तरनाक तस्करों की गिरफ़्तारी के साथ पाकिस्तान से समर्थन प्राप्त नशा तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश

बी.एस.एफ. के साथ किए गए साझे ऑपरेशन में दोनों तस्करों से 13 किलो हेरोइन की खेप बरामद, तीसरे साथी की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी जारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तरन तारन , 24 Sep 2020

Last updated on: Sep 24, 2020, 00:00 IST

एक ख़ुफिय़ा ऑपरेशन में पंजाब पुलिस ने वीरवार को तरन तारन के खेमकरन सैक्टर में अंतरराष्ट्रीय सरहद के पास से पाकिस्तान से समर्थन प्राप्त दो नशा तस्करों को गिरफ़्तार करके उनके पास से 13 किलो हेरोइन की खेप बरामद की गई। उनके तीसरे साथी की गिफ़तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।यह जानकारी देते हुए डीजीपी पंजाब श्री दिनकर गुप्ता ने बताया कि ज़ोरा सिंह और उसके साथी रणजीत सिंह उर्फ राणा सिंह, जो कि राज्य भर में ड्रग सिंडीकेट्ज़ और स्पलायरों को खेप पहुँचाने की योजना बना रहे थे, की गिरफ़्तारी के साथ पंजाब में ऑपरेट कर रहे नशा तस्करों और उनके पाकिस्तानी हैंडलरों के बीच की गई सांठ-गाँठ उजागर हुई है।यह सारी कार्यवाही ध्रूमन निम्बले, एसएसपी तरन तारन के नेतृत्व वाली टीम द्वारा की गई, जिसमें एसपी / नार्कोटिक्स, डीएसपी / भिखीविंड, इंचार्ज नार्कोटिक्स, एसएचओ खेमकरन और एसएचओ सराए अमानत ख़ान मैंबर थे। इस केस में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 21,29 के अंतर्गत एफआईआर नं. 141 तारीख़ 24-09-2020 पुलिस थाना खेमकरन में दर्ज की गई है।उन्होंने कहा कि तरन तारन पुलिस को ज़ोरा सिंह पुत्र बगीचा सिंह निवासी महद्दीपुर, पुलिस थाना खेमकरन संबंधी विशेष जानकारी मिली थी, जिसके बाद उसकी गतिविधियों पर नजऱ रखी गई। उसको अगस्त 2019 में संदिग्ध गतिविधियों के लिए अंतरराष्ट्रीय सरहद के नज़दीक सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ़्तार भी किया था, जो अब मार्च 2020 से ज़मानत पर है। 

उसके खि़लाफ़ पहले ही नशा तस्करी के लिए चार मुकद्दमे दर्ज हैं, जिसमें उसके पास से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद हुए थे। उसने आमदन के बिना किसी कानूनी स्रोतों से कई जायदादें भी बनाईं थीं।श्री गुप्ता ने बताया कि प्राथमिक पड़ताल से पता लगा है कि ज़ोरा सिंह अपने दो साथी पवनदीप सिंह और रणजीत सिंह उर्फ राणा सिंह के साथ मिलकर पाकिस्तान आधारित तस्करों के संपर्क में था और बीओपी / रत्तोके, बीएसएफ (थाना खेमकरन) के क्षेत्र में से पाकिस्तान के पास से एक हेरोइन की खेप खरीदने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सरहद पर गाँव रत्तोके, थाना खेमकरन के नज़दीक भी चैकिंग की थी।जांच के दौरान रणजीत सिंह उर्फ राणा सिंह निवासी हवेलियाँ, थाना सराए अमानत ख़ान (तरन तारन) ने कबूल किया कि उसने हेरोइन की खेप की सुपुर्दगी हासिल की थी, जो पाकिस्तान से बीओपी रत्तोके क्षेत्र में पहुंचनी थी। बीएसएफ के साथ तुरंत संपर्क करके उनका सहयोग लिया गया और भारत-पाक सरहद की ज़ीरो लाईन से लगभग 50 मीटर की दूरी पर हेरोइन की बरामदगी की गई।रणजीत सिंह उर्फ राणा सिंह पुत्र हरनाम निवासी सराए अमानत ख़ान के खि़लाफ़ तीन एफआईआरज़ दर्ज हैं और वह 14-10-2014 से ज़मानत पर रिहा था। पवनदीप सिंह पुत्र सुरिन्दर सिंह निवासी सिधवां, थाना खालड़ा के खि़लाफ़ नशों की तस्करी में शामिल होने के कारण पहले ही दो एफआईआरज़ दर्ज हैं और वह 20-02-2018 से ज़मानत पर रिहा था।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Border Security Force , BSF , Tarntaran

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD