Sunday, 28 June 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़ा भंगाल में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं पूर्व विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया बिहार में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस : सीएम सम्राट चौधरी अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी' सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

 

बॉलीवुड की हस्तियों ने कहा, योगी हैं तो यकीन है

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 22 Sep 2020

Last updated on: Sep 22, 2020, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित देश की सबसे खूबसूरत और सबसे बड़ी फिल्म सिटी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को फिल्म जगत की नामचीन हस्तियों के साथ खुलकर चर्चा की। इस दौरान फिल्म जगत की हस्तियों ने योगी की प्रशंसा की और कहा, "योगी हैं तो यकीन है।" अभिनेता अनुपम खेर ने कहा, "आज का मौका उत्सव जैसा है। योगी जी की क्षमता पर सभी को भरोसा है। यूपी की फिल्म सिटी यूपी में तो होगी, लेकिन पूरी दुनिया इसे अपना मानेगी। यह ताजमहल की तरह ही दुनियाभर को आकर्षित करने वाली हो। इसकी स्थापना की पहली बैठक में आमंत्रित कर योगी जी ने हमें इतिहास में दर्ज कर दिया। योगी जी के इस सपने को साकार करने में अगर मैं भी भागीदार हो सका तो यह मेरा सौभाग्य होगा।"नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के चेयरमैन परेश रावल ने कहा, "फिल्म सिटी बनना बहुत स्वागत योग्य कदम है। योगी यह सपना पूरा भी करेंगे, मुझे विश्वास है। फिल्म पटकथा लेखन को लेकर योगी जी कोई प्रयास करें तो बहुत सहायता मिलेगी। यह रीजनल सिनेमा को भी पुनर्जीवन देने वाला आयाम सिद्ध होगा।"उत्तर प्रदेश फिल्म बंधु अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव ने कहा, "मुझे हर्ष है, योगी जी ने फिल्म जगत को नया विकल्प देने की दिशा में कोशिश की है। यह छोटे-छोटे शहरों की अद्भुत प्रतिभाओं के हौसलों, सपनों को पंख देने वाला होगा। मैं हर समय, पूरी क्षमता के साथ सेवा के लिए प्रस्तुत रहूंगा। योगी जी को आभार, अभिनंदन।"

अभिनेता मनोज जोशी ने कहा कि यह अद्भुत और अनुपम प्रयास है। पंजाबी, बांग्ला, हिंदी सहित 12 भारतीय भाषाओं के फिल्मोद्योग का महाद्वार होगी यह फिल्म सिटी। इसे इको-फ्रेंडली बनाने की कोशिश हो। आज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदीपट्टी की कहानियां छाई हुई हैं।गायक अनूप जलोटा ने कहा, "बहुत अभिनंदनीय प्रयास है। इसके लिए पूरी दुनिया के फिल्म सिटीज का अध्ययन किया जाना चाहिए। उनकी खूबियों, कमियों को समझना चाहिए। जरूरतों के लिहाज से सुविधाएं दी जाएं, यह दुनिया के लिए महत्वपूर्ण प्रयास है। मेरी शुभकामनाएं।"गायक कैलाश खेर ने कहा, "आज जब योगी स्वयं नेतृत्व कर रहे हैं, तो कोई भी कार्य असाध्य नहीं है। दुनिया में फिल्म सिटी के नाम पर लाखों किले खड़े हैं, लोगों ने 70 साल में क्या हाल कर दिया कि घिन आती है, शर्म आती है। उत्तर प्रदेश देवताओं की पुण्यभूमि है। दुनिया को राह दिखाने वाली है। योगी जी की यह दुनिया भारतीय संस्कृति को पोषित करने वाली हो। कला साधकों को सम्मान मिले। ऐसा जरूर होगा, यह मेरा विश्वास है।"निर्माता-निर्देशक सतीश कौशिक ने कहा, "यूपी शूटिंग फ्रेंडली जगह रही है। मैंने बहुत काम किया है यहां। आज का दिन पूरी दुनिया के कला क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है। योगी जी फिल्म जगत को एक नवीन विकल्प दे रहे हैं। आज जो प्रेजेंटेशन दिखाया गया, वह हमें एक बेहतर भविष्य की छवि दिखा गया।"पाश्र्व गायक उदित नारायण ने कहा, "योगी जी ने बहुत कम समय में बहुत खूबसूरत काम किया है। ऐसे में फिल्म सिटी की घोषणा से हम सभी का उत्साहित होना लाजिमी है। मैं 40 साल फिल्म जगत का हिस्सा रहा हूं।"गीतकार मनोज मुंतशिर ने कहा, "योगी जी ने करोड़ों प्रतिभाओं को पंख दे दिए। 75 साल से हिंदीपट्टी इसका इंतजार कर रही थी। यूपी की भाषा तो दुनिया में फैल गई, लेकिन यूपी की कहानियां नहीं सुनाई गईं। योगी जी से अनुरोध है कि एक फिल्म इंस्टीट्यूट और म्यूजिक इंस्टीट्यूट की स्थापना की दिशा में भी विचार करें। आल्हा- ऊदल, महामना मालवीय जैसे महामानवों से नई पीढ़ी को परिचित कराने की कोशिश हो। मुझे आज यूपी वाला होने पर बहुत गर्व है।"तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी, फिल्म निर्माता सौंदर्या ने कहा, "भारत में अब भी एनिमेशन इंडस्ट्री नहीं है। आज की फिल्मों में इसका बड़ा असर है। योगी जी, अगर इस दिशा में कोशिश हो, तो बड़ी सुविधा होगी। फिल्म सिटी की स्थापना की घोषणा के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को बहुत बहुत धन्यवाद।"

 

Tags: Yogi Adityanath , Lucknow , Uttar Pradesh , BJP , Bharatiya Janata Party , Film City , Gautam Buddha Nagar , Yamuna Expressway Industrial Development Authority , YEIDA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD