Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत

 

मुझे यह बात अंचभित करती है, कि क्यों राज खोसला को देश के बेहतरीन फिल्म मेकर्स की सूची में नहीं गिना जाता' : बोनी कपूर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 19 Sep 2020

Last updated on: Sep 19, 2020, 00:00 IST

बोनी कपूर ने राज खोसला के काम को सराहते हुए बातचीत में कहा। 'मुझे फिल्म इंडस्ट्री के कुछ महान निर्देशकों के साथ बातचीत करने और काम करने का मौका मिला  जब हम 50, 60, 80 और 90 के दशक के बारे में सोचते हैं। जिसके बारे में यकीनन आज के ज्यादातर लोगों को जानकारी नहीं होगी। डायरेक्टर्स जैसे- वी. शांताराम, महबूब खान, राज कपूर, गुरुदत्त, बिमल रॉय, आसिफ, बीआर चोपड़ा, विजय आनंद, हृषिकेश मुखर्जी, नासिर हुसैन, शक्ति सामंत, यश चोपड़ा, मनमोहन देसाई, रमेश सिप्पी और सुभाष घई जो अब भी हमें एंटरटेन करने के साथ-साथ प्रेरित भी करते हैं।हालाँकि, मैंने देखा है कि, ज्यादातर आर्टिकल्स और डिस्कशन में इन नामों की लिस्ट में टैलेंटेड राज खोसला का नाम नहीं लिया जाता है।राज़ खोसला की फिल्मोग्राफी को सिर्फ एक बार देखने पर ही किसी फिल्म की कहानी कहने की उनकी महानता साफ झलकती है। देव आनंद के साथ उनकी थ्रिलर फिल्म "सीआईडी" को बहुत अच्छी सफलता मिली थी और इसके बाद उनकी फिल्म "काला पानी" को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। उनकी ये दोनों फिल्में हिट हुई थी क्योंकि उन्होंने नैतिकता और गरीबी की वास्तविकता को बहुत ही बेहतरीन तरह से दिखाया था। राज खोसला को अलग शैली वाली फिल्मों में भी महारत हासिल थी, जो किसी टैलेंटेड फिल्ममेकर में ही देखने मिलती है। उन्होंने सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'वो कौन थी' और 'मेरा साया' जैसी फिल्में भी बनाई है।

इन फिल्मों के सुरीलें और मधुर गानों को आज भी फिल्माया और गाया जाता है। राज खोसला को 'दो बंधन' जैसी विभिन्न प्रकार की कहानियों की तलाश थी। जो एक इमोशनल लव स्टोरी और बेहतरीन घटना पर आधारित गानों से बनी थी। वहीं उनके अनोखे अंदाज की डकैत ड्रामा सुपर एक्शन और सुटर हिट म्यूजिक के साथ बनी फिल्म 'मेरा गांव मेरा देश' और 'कंच्चे धागे' देखने मिलती है।'दो रास्ते' एक फैमिली ड्रामा फिल्म जो एक सौतेले बेटे की कहानी पर बनी,जंहा वह खुद के असली परिवार को नकारते हुए भी सौतेले परिवार के प्रति निस्वार्थ भाव से उनकी देखरेख करता है।राज खोसला ने 'दो चोर' एक रहस्यमय फिल्म प्रोड्यूस की। जो लीड रोल में अभिनेता-अभिनेत्री दोनों चोर की एकसाथ जिंदगी बनाने की कहानी पर बनाई गई। वहीं राज की 'दोस्ताना' फिल्म दो दोस्तों के लव ट्राएंगल की कहानी पर बनी हैं, जिसे सलीम-जावेद की कहानी और बेहतरीन म्युजिक ने सुपरहिट बनाई। इसी के साथ कोई भला 'मैं तुलसी तेरे आंगन की' एक मजबूत विषय पर बनी फिल्म को कैसे भूल सकता है?  एक मां जो मरे हुए पति के गौरव सम्मान को याद रखते हुए नाजायज कहलाए जा रहें अपने बेटे की परवरिश समाज के तानों को ठुकराते हुए भी करती हैं। और यही बात मुझे अंचभित करती है कि क्यों राज खोसला को अपने देश के बेहतरीन फिल्म मेकर्स की सूची में आज भी नहीं गिना जाता। और यदि आजकल के किसी युवा फिल्म मेकर्स को कुछ बेहतरीन सिखना हो तो वह राज खोसला जैसे अलग-अलग शैली पर फिल्म बनाने वाले फिल्म मेकर्स से बेहतर किसी और से नहीं सिख सकते हैं।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Boney Kapoor , Raj khosla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD