Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मलिंगा की जगह लेने वाले के लिए जरूरी है कि वह दबाव महसूस न करे : रोहित शर्मा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अबु धाबी , 17 Sep 2020

Last updated on: Sep 17, 2020, 00:00 IST

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कबूल किया है कि मौजूदा विजेता आने वाले वाले आईपीएल सीजन में अपने स्टार खिलाड़ी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की कमी महसूस करेगी। इस बार का आईपीएल कोविड-19 के कारण संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जा रहा है और इस सीजन के पहले मैच में 19 सितंबर को मुंबई का सामना तीन बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। मलिंगा व्यक्तिगत कारणों से इस साल आईपीएल नहीं खेल रहे हैं।रोहित ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के लिए पत्रकारों से कहा, "हम सभी जानते हैं कि मलिंगा की भरपाई करना आसान नहीं होगा। उन्होंने मुंबई इंडियंस और श्रीलंका के लिए जो किया वो शानदार है। वह मुंबई के लिए मैच विजेता खिलाड़ी रहे हैं। मैंने यह कई बार कहा है, जब भी हम मुश्किल स्थिति में फंसे हैं मलिंगा ने हमें बाहर निकाला है।"मलिंगा आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 122 मैचों में 170 विकेट लिए हैं।रोहित ने कहा, "उनके अनुभव की कमी खलेगी। हमारे पास नाथन कल्टर नाइल, जेम्स पैटिनसन, धवल कुलकर्णी, मोहसिन खान हैं। हम मलिंगा की भरपाई के लिए इन्हीं लोगों को तरफ देख रहे हैं। लेकिन मुंबई में उन्होंने जो किया उसकी तुलना नहीं की जा सकती।"उन्होंने कहा, "हमें उन जैसे खिलाड़ी को अलग रख, उनके विकल्प की तरफ देख रहे हैं। लेकिन यह जरूरी है कि अंतिम-11 में जो खिलाड़ी उनके स्थान पर आए वो बिना किसी दबाव के आए। उसे टीम में आकर जमना होगा और वो करना होगा जो टीम उनसे उम्मीद कर रही है। मुंबई में हमने अपने खिलाड़ियों को बता दिया है कि उनके क्या रोल हैं और हम उनसे क्या उम्मीद रखते हैं।"रोहित ने कहा कि जो खिलाड़ी यूएई में पहले खेले हैं वो बाकी टीम की मदद करेंगे।रोहित ने कहा, "जो खिलाड़ी यहां पहले से खेले हैं उनके लिए जरूरी है कि वह उन खिलाड़ियों से अपना अनुभव शेयर करें जो यहां नहीं खेले हैं। कम्यूनिकेशन एक बड़ा रोल अदा करेगा।"उन्होंने कहा, "मानसिक तौर पर यह सिर्फ वहां जाकर पिच क्या कर रही है यह समझने की बात है, उसके हिसाब से हम चीजों को प्लान करेंगे। हमने कुछ अभ्यास मैच खेले हैं और हम समझते हैं कि हमें क्या करने की जरूत है।"

 

Tags: Rohit Sharma , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , Abu Dhabi , Mumbai Indians

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD