Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

काम शुरू होने को लेकर मैं चिंतित नहीं हूं : सोनाक्षी सिन्हा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Sep 2020

Last updated on: Sep 16, 2020, 00:00 IST

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि वह काम पर दोबारा वापसी करने के लिए परेशान नहीं हैं और कोरोनाकाल में इंडस्ट्री में होने वाले बदलावों को लेकर भी वह चिंतित नहीं हैं। अभिनेत्री ने साझा किया कि उन्हें लॉकडाउन की यह जिंदगी काफी पसंद आ रही है।सोनाक्षी ने कहा, "मुझे यह कहने में कोई हर्ज नहीं है कि मुझे लॉकडाउन वाली जिंदगी काफी पसंद आ रही है। पिछले दस सालों में, मैंने लंबे समय तक के लिए कोई ब्रेक नहीं लिया है, जहां कि मैं अपने आप के साथ समय बिता सकूं, यह समझ सकूं कि मुझे जिंदगी से क्या चाहिए, समस्याओं का समाधान ढूंढं़ू, चीजों पर मंथन करूं, यह जान सकूं कि जिंदगी में क्या जरूरी है और क्या नहीं। मुझे यह समय काफी अच्छा लग रहा है।"वह आगे कहती हैं, "मैं काम के शुरू होने को लेकर और किस तरह से सबकुछ होगा, इन्हें सोचकर परेशान नहीं हूं। मुझे पता है कि सेट पर वापस लौटना काफी मुश्किल होगा, क्योंकि आपको अपनी गतिविधि को लेकर चौकन्ना रहना पड़ेगा, आपके साथ काम करने वाले लोग पीपीई किट में नजर आएंगे। मैंने एक फोटोशूट किया था और उस दौरान अपने आसपास के लोगों को सिर से लेकर पैर तक ढके हुए देखने का अनुभव काफी अद्भुत था। हमेशा हाथों को सैनिटाइज करना, मास्क पहने रहना, सारी चीजें काफी अजीब हैं।"

 

Tags: Sonakshi Sinha , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD