Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

सनी कौशल ने नेहा कक्कड़ के साथ अपने म्यूजिक वीडियो का डेब्यू भूषण कुमार के सांग 'तारों के शहर' से की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Sep 2020

Last updated on: Sep 15, 2020, 00:00 IST

2019 में, भूषण कुमार और विक्की कौशल ने चार्टबस्टर सांग पछताओगे के लिए टीम बनाई, जिसे YouTube पर लगभग 450 मिलियन से अधिक व्यूज मिले. इसके ठीक एक साल बाद, टी-सीरीज़ हेड ने अपने अगले म्यूजिक वीडियो के लिए सनी कौशल को साइन किया. 'तारों के शहर' नाम के सिंगल म्यूजिक वीडियो में दिखाई देंगे, जो म्यूजिक वीडियो की दुनिया में उत्साहित और प्रतिभाशाली नेहा कक्कड़ के साथ डेब्यू करते है.जब आप म्यूजिक आर्टिस्ट नेहा कक्कड़ के बारे में बात करते है तो, उनके क्रेडिट में कई शानदार ब्लॉकबस्टर सांग्स हैं. नेहा YouTube स्ट्रीमिंग साइटों और सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रेंड होने वाले कलाकारों में से एक है. इस नए सांग तारों के शहर में दर्शकों को नेहा का एक अलग रूप दिखाई देगा, वहीं दूसरी तरफ सनी को लंबे बालों के साथ पहले कभी न देखे गए रूप में देखा जाएगा. एक दूसरे के अपोजिट यह रोमांटिक कपल निश्चित रूप से दर्शकों को अपनी केमिस्ट्री से हैरान कर देंगे.यह पहली बार है जब गीतकार जानी ने नेहा कक्कड़ और जुबिन नौटियाल द्वारा गाए गए इस इंटेंस रोमांटिक ट्रैक को म्यूजिक और कम्पोजीशन दिया है. एक इंटेंस रोमांटिक सांग तारों के शहर  को कोविड के सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए, दिल्ली में पिछले हफ्ते तीन दिनों तक शूट किया गया था. अरविंद्र खेरा ने नए कपल के साथ इस खूबसूरत सांग को सीमित क्रू मेंबर के साथ शूट किया.

उत्साहित नज़र आ रहे सनी ने शेयर किया, "जब भूषण सर ने मुझे सांग के लिए बुलाया तो मैं टी-सीरीज के साथ जुड़ने के लिए काफी उत्साहित था, जब मैंने इस सांग को सुना तो मैं बिना कुछ सोचे तुरंत ही टीम के साथ शामिल हो गया. नेहा और जुबिन ने इस सांग को बेहद खूबसूरती से गाया है, इसे आप अपने दिल से महसूस कर सकते हैं. मैं हमेशा से जानी का प्रशंसक रहा हूं, इसलिए मैं सच  में गाने का हिस्सा बनकर उत्साहित हूं. " वह आगे कहते हैं, "लॉकडाउन के बाद यह पहला प्रोजेक्ट है जिसे मैंने शूट किया था और सेट पर अमेज़िंग लोगों के साथ वापस काम करने पर बहुत मज़ा आया. नेहा एक अद्भुत कलाकार हैं और अरविंद खेरा एक शानदार निर्देशक हैं. मैं इससे बेहतर म्यूजिक वीडियो डेब्यू नहीं कर सकता था. ”गायक नेहा, जो जानी के साथ एक बार फिर से रीयूनिट करती है, मुस्कुराते हुए कहती हैं, "यह जानी द्वारा कंपोज्ड एक शानदार सांग है जो, काफी लम्बे समय बाद सुनाई देगा. इस ट्रैक पर भूषण सर का नजरिया कुछ अलग और नया करने का है.  मैं सनी के साथ अभिनय करने के और दर्शकों को मेरी और जुबिन की आवाज़ में यह इंटेंस रोमांटिक ट्रैक देने के लिए बेहद उत्साहित हूं. हमारे निर्देशक, अरविंद खेरा ने वीडियो को बहुत अच्छे तरीके से निर्देशित किया है. "भूषण कुमार बताते हैं, "सनी और नेहा एक फ्रेश कपल के रूप में सामने आते हैं और उनकी केमिस्ट्री रोमांटिक सांग को पूरी तरह से एक नए स्तर पर ले जाती है. सनी पूरी तरह से प्रोफेशनल और सांग के पार्ट के लिए एकदम फिट हैं. जानी, नेहा और जुबिन आज बिज़नस में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं में से एक है और इन्होने मिलकर जो क्रिएट किया है, वह बहुत ही अमेज़िंग है. मुझे उम्मीद है कि ऑडियंस इस म्यूजिक वीडियो को पसंद करेगी. ”

 

Tags: Neha Kakkar , Music , Entertainment , Mumbai , Singar , Song , Mumbai News , Bhushan Kumar , Taaron Ke Sheher , Sunny Kaushal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD