Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जिंदगी में कुछ भी नहीं बदलना चाहूंगी : रवीना टंडन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Sep 2020

Last updated on: Sep 13, 2020, 00:00 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन को अपनी आने वाली कन्न्ड़ फिल्म 'केजीएफ : चैप्टर 2' का बेसब्री से इंतजार है। रवीना अपने 29 साल के लंबे करियर को बेहद उत्साह के साथ देखती हैं और उनका कहना है कि जिंदगी में हर दिन एक नई सीख मिलती है।वह कहती हैं, "यह बेशक एक लंबा और शानदार सफर रहा है। इसने मुझे काफी कुछ सिखाया है। मुझे याद है कि जब मैंने शुरुआत की थी, उस वक्त मेरी उम्र काफी कम थी। यह आसान नहीं था, लेकिन मैंने भी हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत करना जारी रखा, ताकि अपने लिए एक सम्मानयोग्य जगह बना सकूं। इन सालों में मैं बहुत कुछ सीखा है। हर दिन का आगमन एक नई सीख के साथ होता है।"रवीना ने अपना बॉलीवुड डेब्यू 16 साल की उम्र में किया था। 'पत्थर के फूल' उनकी पहली फिल्म थी, जिसमें सलमान खान उनके विपरीत थे। इसके बाद से उन्होंने अपने करियर में निरंतर आगे बढ़ना जारी रखा।वह आगे कहती हैं, "अपनी जिंदगी में मुझे किसी चीज के लिए कोई खेद नहीं है और न ही मैंने कभी ऐसा किया है। मेरा भी कोई सपना अधूरा रहा होगा, लेकिन अपने किए किसी भी काम को लेकर मुझे कोई मलाल नहीं है। मुझे लगता है कि हर किसी की किस्मत में कुछ न कुछ होता है। मुझे अपनी जिंदगी से प्यार है। इससे बेहतर मेरे साथ कुछ और नहीं हो सकता। अपनी जिंदगी में मैं कुछ भी नहीं बदलना चाहूंगी। इंसान होने के नाते मैंने भी गलतियां की हैं। इनसे मैंने सीखा है। मैं ईश्वर के प्रति आभारी हूं कि उन्होंने मुझे वह सबकुछ दिया, जिनकी मुझे चाह रही है।"रवीना 'केजीएफ : चैप्टर 2' में कन्नड़ सुपरस्टार यश, श्रीनिधि और संजय दत्त संग नजर आएंगी। यह साल 2018 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ : चैप्टर 1' का फॉलोअप है, जिसके निर्देशक प्रशांत नील हैं। यह फिल्म 23 अक्टूबर को रिलीज होगी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Raveena Tandon , K.G.F Chapter 2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD