Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जि़ला प्रशासन अफ़वाहें फैलाने वालों के खि़लाफ़ सख़्त कानूनी कार्यवाही करेगा : गिरीश दयालन

कोविड-19 से सम्बन्धित ग़ैर-प्रमाणित, गुमराह करने वाली जानकारी साझा करने के लिए वाट्सऐप ऐडमिनज़ के विरुद्ध की जाएगी कार्यवाही

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 10 Sep 2020

Last updated on: Sep 10, 2020, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर गिरीश दयालन ने चेतावनी दी कि कोविड-19 सम्बन्धी अफ़वाहें फैलाने वालों के खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही की जाएगी। सोशल मीडिया पर गैर-प्रमाणित, गुमराह करने वाली, गलत जानकारी को साझा करने वालों के खि़लाफ़ भारतीय दंड संहिता, आपदा प्रबंधन अधिनियम और महामारी रोग अधिनियम की उचित धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।श्री दयालन ने कहा, ‘‘कोविड से सम्बन्धित संदेश बिना पड़ताल किए आगे न भेजें। हम सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्टों की निगरानी कर रहे हैं। झूठी खबरें फैलाने वालों के खि़लाफ़ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘उन्होंने कहा सभी वाट्सऐप ऐडमिनज़ के खि़लाफ़ कार्यवाही की जाएगी जो कोविड-19 से सम्बन्धित गैर-प्रमाणित, गुमराह करने वाली जानकारी साझा करते हैं।’’सोशल मीडिया पर अफ़वाहें तेज़ी से फैलती हैं, जिससे लोगों में अनावश्यक दहशत फैलती है। इसलिए, हमारा साईबर सैल पूरी तरह से चौकस है। हमने कोविड-19 से सम्बन्धित ऐसी झूठी खबरें, निराधार अफवाहें, बेबुनियाद सन्देशों और अन्य सामग्री भेजने वालों की पहचान करने के लिए ऑनलाइन निगरानी बढ़ा दी है।

श्री गिरीश दयालन ने बताया कि मोहाली सिविल अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं के प्रति गलत ऑडियो क्लिप बनाकर लोगों के विश्वास को चोट पहुँचाने वाले अंजान शरारती तत्वों के खि़लाफ़ एफआईआर दर्ज की गई है।जि़ला प्रशासन जहाँ कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए हर संभव यत्न कर रहा है, वहीं कुछ असामाजिक तत्व वाट्सऐप, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया पर झूठी अफ़वाहें फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह न सिफऱ् समाज में दहशत फैला रहे हैं, बल्कि फ्रंटलाईन कोरोना योद्धाओं के हौंसले को भी चोट पहुँचा रहे हैं।उन्होंने कहा कि समूची सरकार 24&7 काम कर रही है और लोगों को वायरस से बचाने के लिए हर संभव यत्न कर रही है, परन्तु कुछ असामाजिक तत्व अनावश्यक संदेश पोस्ट और साझा करके इस प्रक्रिया में रुकावट डाल रहे हैं। श्री दयालन ने कहा, ‘‘किसी को भी हमारे महामारी को नियंत्रित करने के यत्नों के रास्ते में रुकावट नहीं बनने दिया जाएगा। हम इन शरारती तत्वों के खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही करेंगे।इसी दौरान उन्होंने लोगों को ऐसी अफ़वाहों और झूठी खबरों पर यकीन न करने की अपील भी की।

 

Tags: DC Mohali , Girish Dayalan , Deputy Commissioner Mohali , S.A.S. Nagar , S.A.S. Nagar Mohali , Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD