Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बांद्रा पुलिस स्टेशन रिया का दूसरा घर : विकास सिंह

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Sep 2020

Last updated on: Sep 07, 2020, 00:00 IST

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत की बहनों व अन्य के खिलाफ मंगलवार को एफआईआर दर्ज किया है, जिसके कुछ घंटों बाद दिवंगत अभिनेता के परिवार का प्रतिनिधित्व करने वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने मुंबई पुलिस पर निशाना साधा है। यहां मीडिया से बात करते हुए, सिंह ने कहा, "आज मुंबई पुलिस की ओर से एक एफआईआर दर्ज की गई है। बांद्रा पुलिस स्टेशन संभवत: उनका(रिया) दूसरा घर बन गया है। बांद्रा पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर स्पष्ट तौर पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना है।"सुप्रीम कोर्ट ने बीते माह एसएसआर की मौत मामले में निकट भविष्य में आपराधिक मामला दर्ज करने या जांच जारी रखने के सारे विकल्प बंद कर दिए थे।उन्होंने कहा, " जो रिया अपने एफआईआर के जरिए कहना चाह रही हैं, उन्हें वह सीबीआई को एक बयान के तौर पर बताना चाहिए।"मुंबई पुलिस ने मंगलवार को सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह और मीतू सिह, और दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया के एक डॉक्टर के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की है।बांद्रा पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं, धोखाधड़ी, आत्महत्या के लिए उकसाना, आपराधिक साजिश के तहत मामला दर्ज कराया गया है।वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने कहा कि मुंबई पुलिस ने एनडीपीएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, क्या वे इससे रिया को खुश करना चाहते हैं।सिंह ने कहा, "यह एफआईआर सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही का स्पष्ट उल्लंघन है। इसके अलावा एक और जजमेंट है, जो कहता है कि जब किसी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा, तो एक मेडिकल टीम का गठन किया जाएगा और इसके बाद ही ऐसा कोई कदम को उठाया जा सकता है।"इससे पहले सोमवार की रात को, सिंह ने कहा था कि अगर मुंबई पुलिस इस शिकायत को आगे ले जाएगी, तो वह 'कोर्ट की कार्यवाही की अवमानना का मामला' उठाएंगे।सिंह ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा था, "मुंबई पुलिस को ऐसी किसी भी शिकायत को स्वीकार नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर का स्पष्ट उल्लंघन है। आदेश में स्पष्ट रूप से सीबीआई के अलावा किसी अन्य एजेंसी की ओर से नई शिकायत को दर्ज करने की मनाही है।"

 

Tags: Sushant Singh Rajput , Bollywood , Shweta Singh Kirti , Justice For Sushant , Satyameva Jayate , Mumbai , Justice For Sushant Singh Rajput , Rhea Chakraborty , #CBIForSSR , #Warriors4SSR , #JusticeForSushant , #SCForSSR , #JusticeforSSR , #GlobalPrayersforSSR , Sushant Case , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD