Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

शिक्षा मंत्री ने पाँच और जिलों के ‘अम्बैसडर ऑफ होप’ के विजेताओं का आईपैड, लैपटॉप और ऐंड्रॉयड टैबलेट के साथ किया सम्मान

बाकी रहते 10 जिलों के विजेताओं को भी जल्द किया जायेगा सम्मानित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Sep 2020

Last updated on: Sep 07, 2020, 00:00 IST

पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला ने यहाँ पंजाब भवन में ‘अम्बैसडर ऑफ होप’ प्रोग्राम के पाँच जिलों के विजेताओं का एैप्पल आईपैड, लैपटॉप और ऐंड्रॉयड टैबलैट के साथ सम्मान किया।कोविड-19 की महामारी के कारण हुए संक्षिप्त समारोह के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री ने जिला होशियारपुर, फतेहगढ़ऽसाहिब, शहीद भगत सिंह नगर, रूपनगर और एस.ए.एस. नगर के 15 पहले, दूसरे और तीसरे इनाम के विजेता विद्यार्थियों को भविष्य में और उपलब्ध्यिां हासिल करने का न्योता देते हुए कहा कि हमारे भीतर हमेशा सीखते रहने की इच्छा होनी चाहिए। गलतियों से डरे न और गलतियों को सकारात्मक तरीके से लेते हुए अपनी मंजिल पर पहुँचो। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण नकारात्मक माहौल में विद्यार्थियों को सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखने के मंतव्य से शुरू किये ‘अम्बैसडर ऑफ होप’ प्रोग्राम ने अपना उद्देश्य पूरा किया है।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी का खतरा दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है, इसलिए विजेताओं का सम्मान पड़ाववार किया जा रहा है। इस प्रोग्राम के दौरान 7 जिलों बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, मानसा, संगरूर और श्री मुक्तसर साहिब के विजेता बच्चों को संगरूर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हुए समारोह के दौरान एैप्पल आईपैड, लैपटॉप और एंड्रॉयड टैबलैट दिए गए थे, जबकि पाँच जिलों के बच्चों का आज सम्मान किया गया है। उन्होंने कहा कि बाकी रहते 10 जिलों के बच्चों को भी जल्द ऐसे संक्षिप्त समारोह करवाकर सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि ‘अम्बैसडर ऑफ होप’ अधीन सभी 22 जिलों के विजेताओं को 66 मुख्य इनाम और 1000 संात्वना पुरस्कार दिए जा रहे हैं।अधिक विवरण देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ‘अम्बैसडर ऑफ होप’ प्रोग्राम के दौरान 1,05,898 स्कूली बच्चों ने अपनी वीडीयो भेजी, जिनसे उनकी रचनात्मक ताकत का पता चला। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विजेताओं का चयन केवल मेरिट के आधार पर किया गया। 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आठ दिनों तक चले इस ऑनलाइन वीडियो मुकाबले ने विश्व रिकार्ड बनाया क्योंकि इस मुकाबले में रिकार्ड संख्या में बच्चों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में फिलीपींस के ‘सेबू सिटी कमीशन’ (सरकारी संस्था) का 43,157 प्रतिभागियों वाला मुकाबला एक रिकार्ड है।मुकाबला जीतकर ख्याति हासिल करने वाले विजेता बच्चों के साथ विचार-विमर्श करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘बच्चों द्वारा मिली प्रतिक्रिया काफी उत्साहपूर्ण है। मेरे लिए सभी बच्चे ही विजेता हैं। मैं उन सभी बच्चों का धन्यवादी हूँ, जिन्होंने वीडीयो के द्वारा अपने विचार साझा किये। उन्होंने माता-पिता, अध्यापकों और स्कूल प्रिंसिपलों की विद्यार्थियों को उत्साहित करने के लिए प्रशंसा की।’’जिला होशियारपुर, फतेहगढ़ साहिब, शहीद भगत सिंह नगर, रूपनगर और एस.ए.एस. नगर के पहले इनाम के विजता क्रमवार सरकारी एलिमेंट्री स्मार्ट स्कूल झाँस की दूसरी कक्षा की छात्रा अंशुमन अरोड़ा, सरकारी गर्लज स्मार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंडी गोबिन्दगढ़ की 10वीं कक्षा की छात्रा जशन, बब्बर करम सिंह मेमोरियल पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल की 12वीं कक्षा का विद्यार्थी गुरविन्दर सिंह, माता साहिब कौर अकैडमी का 12वीं कक्षा का विद्यार्थी जगतेश्वरजोत सिंह और माउंट कारमल स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा कोएना शर्मा को एैप्पल आईपैड दिया गया, जबकि दूसरे स्थान पर रहे सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल, होशियारपुर के आठवीं और पहली कक्षा के विद्यार्थियों भाव्या शर्मा और औजस शर्मा, दिल्ली पब्लिक स्कूल, फतेहगढ़ साहिब की पाँचवी कक्षा की छात्रा विनीता बिम्बरा, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरहाला राणूआं की बारहवीं कक्षा की छात्रा प्रीति, गार्डन वैली इंटरनेशनल स्कूल बेला की चौथी कक्षा की हरसिफत कौर और ए.ए.आर. जैन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल डेराबस्सी की दसवीं कक्षा की छात्रा जस्मीन को लैपटॉप इनाम में मिला।इसी तरह तीसरे इनाम के विजेताओं क्रमवार सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल नंगल बिहालां की दसवीं कक्षा की छात्रा मनदीप कौर, एस.एन.ए.एस. सीनियर सेकेंडरी स्कूल (आर्या) मंडी गोबिन्दगढ़ के बारहवीं कक्षा के शेख बहादुर, साधु सिंह शेरगिल मैपल बीयर कैनेडियन स्कूल मुकन्दपुर की पहली कक्षा की छात्रा गुरसिमरत कौर, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बजरूड़ के बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी मुनव्वर खान और सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल खरड़ की छात्रा गुरलीन कौर को इनाम में एंड्रॉयड टैबलैट मिले।

 

Tags: Vijay Inder Singla , Punjab Education Minister , Chandigarh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD