Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सीबीआई ने कॉर्नरस्टोन के बंटी सजदेह से पूछताछ की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 03 Sep 2020

Last updated on: Sep 03, 2020, 00:00 IST

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में आगे बढ़ते हुए, सीबीआई ने गुरुवार को बंटी सजदेह से पूछताछ की, जो भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा और बॉलीवुड अभिनेता सुहैल खान के साले भी हैं। सजदेह कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ हैं। इसमें दिवंगत अभिनेता की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी और दिशा सालियान भी काम करती थीं।लोकप्रिय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने रितिका सजदेह से शादी की है। बंटी और रितिका चचेरे भाई-बहन हैं। उनकी दूसरी बहन सीमा की शादी अभिनेता और निर्देशक सोहेल खान से हुई है, जो सुपरस्टार सलमान खान के सबसे छोटे भाई हैं।सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, सजदेह अपना बयान दर्ज कराने के लिए डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे हैं। सीबीआई के एक सूत्र ने कहा कि एजेंसी जानना चाहती है कि श्रुति मोदी और दिशा सालियन ने सुशांत का अकाउंट कब तक संभाला था।एजेंसी सजदेह से इस बारे में भी पूछताछ करेगी कि, क्या श्रुति मोदी ने सुशांत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती के प्रोफाइल को भी संभाला है या नहीं।गौरतलब है कि सुशांत की मौत (14 जून) के ठीक पांच दिन पहले 9 जून को सालियन की मौत हुई थी।सूत्र ने कहा कि सजदेह से यह भी पूछा जाएगा कि क्या सुशांत ने सालियन की आकस्मिक मृत्यु के बारे में किसी भी ऐसे व्यक्ति से बात की थी, जिन्होंने अभिनेता के साथ बहुत कम समय के लिए काम किया हो।

जांच एजेंसी सुशांत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत से लगातार दूसरे दिन दिवंगत अभिनेता के निजी कर्मचारी नीरज सिंह और केशव बचने के साथ पूछताछ कर रही है।इसके साथ ही टीम सुशांत की मनोचिकित्सक सुसान वॉकर के बयान को भी रिकॉर्ड कर रही है।सीबीआई के एक सूत्र ने कहा कि इंद्रजीत से एसपी नुपूर प्रसाद ने बुधवार को नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। अब उनसे सुशांत और उनके परिवार के सदस्यों के और उनकी बेटी व अभिनेता के संबंधों के बारे में पूछा जाएगा।उनसे यह भी पूछा जाएगा कि 8 जून को उनका ब्रेक-अप क्यों हुआ और रिया ने अपने मोबाइल पर सुशांत का नंबर ब्लॉक क्यों किया। उन्हें वित्तीय निवेश योजनाओं के बारे में भी जवाब देना होगा, क्योंकि सुशांत और इंद्रजीत के परिवार के सदस्य का एक वीडियो क्लिप सार्वजनिक डोमेन में सामने आया है, जहां दिवंगत अभिनेता अभिनय छोड़ने और अपने जीवन में कुछ नई चीज शुरू करने की बात कर रहे हैं।फेडरल एजेंसी ने बिहार सरकार की एक सिफारिश के बाद 6 अगस्त को केंद्र सरकार के आदेश पर मामला दर्ज किया था। यह मामला दिवंगत अभिनेता के पिता के.के. सिंह ने रिया, उसकी मां संध्या, पिता इंद्रजीत, भाई शोविक, श्रुति मोदी, हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, पिठानी और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई थी।

 

Tags: Central Bureau of Investigation , CBI , Sushant Singh Rajput , Bollywood , Shweta Singh Kirti , Justice For Sushant , Rhea Chakraborty , #CBIForSSR , #Warriors4SSR , #JusticeForSushant , #SCForSSR , #JusticeforSSR , Sushant Case , Indrajit Chakraborty , Cornerstone Sports and Entertainment Pvt Ltd , Bunty Sajdeh , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD