Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मनोरंजन आवश्यक सेवा ना होकर भी आवश्यक है: श्वेता त्रिपाठी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Aug 2020

Last updated on: Aug 31, 2020, 00:00 IST

'मसान' की अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी शर्मा का कहना है कि परफॉमिंग आर्ट हमेशा मौजूद रहेगा। उन्होंने आईएएनएस लाइफ को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि मुझे पता है कि हमें आवश्यक सेवाओं के रूप में लेबल नहीं किया गया है, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है, क्योंकि आपको हमेशा मनोरंजन की आवश्यकता होगी।श्वेता (35) ने 'टाइमलॉस' में अभिनय किया है, जो एक डिजिटल नाटक है। इसका निर्माण अक्वारियस प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है। इसका प्रीमियर फ्रंट एंड सेंटर, पेटीएम इन्साइडर थियेटर पहल के तहत 29 अगस्त को हुआ है।रंगमंच और अभिनय के साथ उनकी व्यस्तता पर पूछे जाने पर श्वेता ने कहा, "मेरे माता-पिता और बहन हमेशा से सांस्कृतिक कला की ओर झुकाव रखते हैं। मुझे याद है कि हम पृथ्वी थिएटर फेस्टिवल के नाटकों को देखते थे, नियमित रूप से दिल्ली के कमानी सभागार जाते थे, और हेमा मालिनी की नृत्य-मंडली को भी देखने जाते थे। मेरे पिता एक आईएएस अधिकारी और मां शिक्षिका रही है, अब दोनों सेवानिवृत्त हो गए, और उनका मानना था कि आपको पुस्तकों से वही ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं, जो उसमें हैं, लेकिन कलाओं के माध्यम से आपका व्यक्तित्व विकसित होता है। इसलिए जब मैं छोटी थी, तभी से मुझे अतिरिक्त गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया और मुझे मंच पर रहने का आनंद मिला। आपके परिवार से मिलने वाला समर्थन और आपको मिले जिंदगी के सबक भी आपके शिल्प और कौशल के लिए उतने ही महत्वपूर्ण हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "मैंने, बॉम्बे (मुंबई) जाने होने के बाद सिर्फ मंच पर पेशेवर रूप से अभिनय करना शुरू किया। एक बात है कि मैं थेस्पो के लिए बहुत आभारी हूं, वह एक युवा थिएटर फेस्टिवल है, जिसने मुझे बॉम्बे में थिएटर सर्ट से परिचित कराया। मेरे सबसे करीबी दोस्त रंगमंच से ही मिले हैं, मैं अपने पति से रंगमंच के माध्यम से मिली, इसलिए इसने मुझे बहुत कुछ दिया है। मैंने आदिशक्ति थिएटर में थिएटर वर्कशॉप, थियेटर प्रोफेसनल्स के पोंडिचेरी और इंटेसिव ड्रामा प्रोग्राम से बहुत कुछ सीखा है।"अभिनेत्री ने 'टाइमलॉस' के साथ अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा, आकर्ष खुराना मेरे पति चैतन्य शर्मा के पास पहुंचे और उनके नए डिजिटल थिएटर प्रोडक्शन टाइमलोस में मुझे अभिनय करने के लिए कहा। हम उन्हें जानते हैं, उनसे लगाव भी है और उनके साथ कई सालों तक काम किया है इसलिए हम साथ काम करने की इस नई संभावना से बहुत उत्साहित थे। प्रोडक्शन दो कलाकारों की कहानी बताता है जो एक कपल हुआ करते थे और उन्होंने एक साथ एक लघु फिल्म की शूटिंग की थी, जिसे फिर से करने के लिए दस साल बाद उन्हें फिर से एक साथ आने की जरूरत पड़ती है। चैतन्य और मैं फिल्म में युवा जोड़े की भूमिका निभाते हैं, जबकि सिद्धार्थ कुमार और दिलशाद एडिबम खुराना हमारे किरदारों को दस साल के बाद निभाते हैं।"उन्होंने आगे कहा, "इसलिए हमारे हिस्से को एक लघु फिल्म की तरह शूट किया गया था, जिसका सेट घर में बना। हमने अपनी स्क्रिप्ट पर काम किया और फिर शूट से एक दिन पहले रिहर्सल के लिए मिले। और फिर एक पूरा दिन हमने ²श्यों की शूटिंग में बिताया।"

 

Tags: TV , TV industry , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD