Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

धोनी को चेन्नई के लिए ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करनी चाहिए : गौतम गंभीर

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 31 Aug 2020

Last updated on: Aug 31, 2020, 00:00 IST

 भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाजी गौतम गंभीर को लगता है कि महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करनी चाहिए। गम्भीर लम्बे समय क धोनी के साथ खेल चुके हैं। 2007 के टी-20 विश्व कप में मिली खिताबी जीत और 2011 विश्व कप में भी मिली खिताबी जीत के दौरान दोनों एक ही टीम का हिस्सा थे। दोनों मौकों  पर धोनी टीम के कप्तान थे।कोविड-19 के कारण आईपीएल का आयोजन इस बार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच किया जाएगा।गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो पर कहा, "यह धोनी के लिए शानदार मौका है कि वह नंबर-3 पर आकर बल्लेबाजी करें। वह बीते एक साल से खेल से दूर रहे हैं तो उन्हें ज्यादा गेंदें खेलने का मौका मिलेगा और इसके बाद अपनी एंकर वाली पारी खेल सकते हैं जो वो भारत के लिए करते आए हैं।"गंभीर ने कहा, "इसलिए धोनी नंबर-3 पर और फिर उनके पास काफी गहराई है, केदार जाधव, ड्वायन ब्रावो, सैम कुरैन यह सभी हैं। इसलिए मुझे लगता है कि धोनी के लिए यह शानदार मौका है और मुझे पता है कि वह इसका फायदा उठाएंगे। साथ ही सुरश रैना नहीं हैं, आपके पास नंबर-3 पर कोई अनुभवी बल्लेबाज होना चाहिए।" 

 

Tags: Gautam Gambhir , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD