Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

राज्यपाल ने शिक्षा नीति के कार्यान्वयन के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर उच्च-स्तरीय टास्क फोर्स का गठन पर बल दिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 29 Aug 2020

Last updated on: Aug 29, 2020, 00:00 IST

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर उप-कुलपतियों के साथ आयोजित बैठक में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने समानता और समावेशिता को ध्यान में रखते हुए अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता की दिशा में कार्य करने पर बल दिया।हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार, सरदार वल्लभभाई पटेल कलस्टर यूनिवर्सिटी मंडी के कुलपति डा. सी.एल. चमन और अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी नेरचैक मंडी के कुलपति डा. सुरेंद्र कश्यप इस अवसर पर उपस्थित थे।उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के कार्यान्वयन के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर एक उच्च-स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया जाना चाहिए और संबंधित लोगों और संस्थानों के परामर्श से नीति का अध्ययन करने के बाद, हमें एक विजन डाक्यूमेंट एक लक्षित रणनीति और एक सुनियोजित व्यवस्थित चरणवद्व कार्य योजना वर्ष 2040 तक एक बहु-अनुशासनात्मक संस्थान बनने के लिए तैयार कर लानी चाहिए। उन्होंने नई शिक्षा नीति को लेकर विश्वविद्यालय स्तर पर सेमिनार, सम्मेलन आदि आयोजित करने दीर्घकालिक और अल्पकालिक योजनाएं बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इस नीति को छात्रों को भी समझाया जाना चाहिए और कहा कि हिमाचल, उच्च शिक्षण संस्थानों के व्यावहारिक प्रयासों से ही इस नीति को लागू करने में देश का अग्रणी राज्य बन सकता है।कुलपतियों ने नई शिक्षा नीति के संबंध में अपने सुझाव भी दिए, जो राज्य में नीति का लागू करने में सहायक होंगे। उन्होंने नई शिक्षा नीति के कार्यान्वयन में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं, चुनौतियों और रणनीति के बारे में भी चर्चा की।राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर ने राज्यपाल को उच्च शिक्षा चुनौतियां और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अन्तर्गत उठाए गए कदमों की प्रस्तुति दी।इस अवसर पर तीनों विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार भी उपस्थित थे।

 

Tags: Bandaru Dattatreya , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , National Education Policy-2020 , NEP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD