Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

धवन पूरी तरह पेशेवर, उनकी बल्लेबाजी का लुत्फ उठाता हूं : मिलर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Aug 2020

Last updated on: Aug 29, 2020, 00:00 IST

दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर ने भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की तारीफ करते हुए कहा है कि खेल के क्षेत्र में धवन का ²ष्टिकोण बहुत ही पेशेवर है और साथ ही उनके खेल में निरंतरता भी है।31 वर्षीय मिलर ने आईएएनएस के साथ एक विशेष साक्षात्कार में अपनी नई आईपीएल टीम- राजस्थान रॉयल्स और 2015 के उस प्रसिद्ध छक्के के बारे में भी बात की जिसने एक पुलिसकर्मी को एक आंख से अंधा बना दिया था।मिलर ने धवन के आक्रामक खेल की तारीफ करते हुए कहा, " ऐसे कई क्रिकेटर हैं जिनकी मैं प्रशंसा करता हूं। जब मैं बड़ा हो रहा था तो मैथ्यू हेडन और एडम गिलक्रिस्ट मेरे आदर्श रहे हैं। वे दोनों बाएं हाथ के थे और हमेशा आक्रामक और सकारात्मक शॉट खेलते थे। लेकिन आईपीएल में बल्लेबाजी करते हुए जिसे देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा, वह शिखर धवन हैं।"उन्होंने कहा, " जिस तरह से वह खेलते हैं, वो मुझे काफी पसंद हैं। मैंने उन्हें एक व्यक्ति के रूप में भी जाना है। वह अपने खेल को लेकर अपने ²ष्टिकोण के बारे में बहुत ही शांत है और बहुत ही पेशेवर है। लेकिन साथ ही वह समझते हैं कि क्रिकेट तो क्रिकेट हैं। कभी-कभी चीजें अलग-अलग हो जाती हैं। लेकिन, हां, जिस तरह से वह अपने खेल को खेलते है, वह काफी अच्छा है। वास्तव में वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करते है। इसलिए, मुझे उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखना अच्छा लगता है।"मिलर इस बार 19 सितंबर से यूएई में शुरू होने जा रही आईपीएल के 13वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे। इससे पहले वह किंग्स इलेवन पंजाब टीम का हिस्सा थे।मिलर ने कहा कि उन्हें नई टीम के वातावरण में घुलने मिलने में ज्यादा समय नहीं लगेगा क्योंकि वह पहले ही कई खिलाड़ियों को जानते हैं।उन्होंने कहा, " मैं रॉयल्स के कई खिलाड़ियों को जानता हूं और मैं उनमें से कुछ के साथ तथा कुछ के खिलाफ खेल भी चुका हूं। मैं यह नहीं कहता हूं कि मैं उन्हें बहुत अच्छे तरीके से जानता हूं, लेकिन हां, उन्हें एक प्रतिस्पर्धी के रूप में जानता हूं। टॉम कुरैन एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें मैं अच्छे से जानता हूं।"विस्फोटक बल्लेबाज ने आगे कहा, " एंड्रयू टाय और मैं उनके साथ किंग्स इलेवन पंजाब में खेल चुके हैं। साथ ही ओशाने थॉमस, जिनके साथ मैं जमैका में खेला हूं। मैंने अंकित राजपूत और मनन वोहरा के साथ भी किंग्स इलेवन में खेला हूं। इसलिए, मैं वास्तव में बहुत से लोगों के साथ खेला हूं, लेकिन मैं वास्तव में उन लोगों के साथ मिलने के लिए उत्सुक हूं।"मिलर ने 2015 आईपीएल के दौरान कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में एक ऐसा छक्का लगाया था कि गेंद सीधे एक पुलिसकर्मी के बाएं आंख पर जाकर लगी थी और वह पुलिसकर्मी अपनी आंखों की रोशनी खो बैठे थे। मिलर के दिमाग में अब भी वह घटना तरोताजा है।उन्होंने कहा, " ईमानदारी से कहूं तो यह काफी बड़ा हादसा था। यह बेहद गंभीर था और मुझे लगता है कि मैंने पुलिसकर्मी को अंधा कर दिया था। यह एक ऐसी स्थिति थी जोकि हमारे पास थी। मुझे अब भी वह शॉट याद है और यह हवा के जरिए कैसे चला गया। लेकिन वास्तव में कुछ दिनों में सब कुछ हल हो गया।"मिलर ने कहा, " यह प्रेस और समाचार पत्रों में आया था और पूरी ईमानदारी के साथ इससे निपटना काफी कठिन था। सौभाग्य से, इस साल ऐसा नहीं होने जा रहा है क्योंकि इस बार दर्शकों के बिना यह लीग होने जा रही है।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , David Miller , Shikhar Dhawan , Rajasthan Royals

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD