Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

सुरजीत की फिल्म का बहिष्कार करें : सुशांत की बहन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 29 Aug 2020

Last updated on: Aug 29, 2020, 00:00 IST

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने करणी सेना के सदस्य सुरजीत सिंह राठौर द्वारा सह-निर्मित एक फिल्म का बहिष्कार किए जाने की मांग उठाई है। शनिवार को श्वेता ने ट्विटर पर फिल्म 'शशांक' के कुछेक पोस्टरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिन्हें व्यापार विशेषज्ञ कोमल नाहटा द्वारा साझा किया गया है।इन पोस्टरों के कैप्शन पर नाहटा ने लिखा है, "बॉलीवुड में एक युवा अभिनेता की रहस्यमयी मौत और भाई-भतीजावाद पर आधारित 'शशांक' का टीजर पोस्टर। यह फिल्म रोअर प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है। निर्माता मारुत सिंह हैं। निर्देशक सनोज मिश्रा हैं। फिल्म में आर्य बब्बर और राजवीर सिंह भी हैं। शूटिंग पटना, लखनऊ और मुंबई में होगी। पीआर हैशटैगअल्टेयर मीडिया।"इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए श्वेता लिखती हैं, "इस फिल्म का और जो इसे बढ़ावा दे रहे हैं, उनका बहिष्कार करें। हैशटैगबॉयकॉटअल्टेयरमीडिया।"फिल्म के एक पोस्टर में सह-निर्माता के रूप में सुरजीत कुमार राठौड़ का नाम लिखा है। करणी सेना के सदस्य राठौड़ ने हाल ही में एक अंग्रेजी समाचार चैनल को बताया कि वह 15 जून को कूपर अस्पताल में मौजूद थे, जहां सुशांत के शव का परीक्षण किया गया था। राठौड़ ने यह भी दावा किया कि सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने कूपर अस्पताल में उनके शव को देखकर 'सॉरी बाबू' कहा था।सुशांत के पारिवारिक मित्र नीलोत्पल मृणाल ने भी फिल्म के पोस्टर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ट्विटर पर पोस्टर को साझा करते हुए मृणाल ने लिखा, "तो यह है सुरजीत सिंह राठौड़ की असलियत- अपने इस प्रोजेक्ट के लिए वह टीवी और न्यूज पर आए थे। शर्म आनी चाहिए।"

 

Tags: Sushant Singh Rajput , Bollywood , Shweta Singh Kirti , Justice For Sushant , Satyameva Jayate , Mumbai , Justice For Sushant Singh Rajput , Rhea Chakraborty , #CBIForSSR , #Warriors4SSR , #JusticeForSushant , #SCForSSR , #JusticeforSSR , #GlobalPrayersforSSR , Sushant Case , Shashank , Surjeet Singh Rathore

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD