सीबीआई के सवाल, जो रिया को मुश्किल में डाल सकते हैं
Web Admin
5 Dariya News
मुंबई , 28 Aug 2020
Last updated on: Aug 28, 2020, 00:00 IST
सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती शुक्रवार को पहली बार बॉलीवुड अभिनेता की मौत मामले में सीबीआई की विशेष जांच टीम (एसआईटी) के समक्ष पेश हुईं। सीबीआई ने मामले में पहले अन्य आरोपी से पूछताछ करने के बाद प्रश्नों की एक सूची बनाई है, जिसका जवाब सीबीआई रिया से चाहेगी। सीबीआई के एक सूत्र ने कहा कि सूची में 20 से ज्यादा सवाल शामिल हैं।संघीय एजेंसी ने 6 अगस्त को रिया, उसके परिजनों और कई अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सीबीआई रिया से सवाल कर सकती है कि कैसे वह दिवंगत अभिनेता के संपर्क में आई। कब उसने अभिनेता के साथ डेटिंग करना शुरू किया। सुशांत के साथ उसके रिश्ते कैसे थे।सूत्रों ने कहा कि सीबीआई उनसे पूछेगी, "यूरोप यात्रा के दौरान क्या हुआ था। कब वह सुशांत को इलाज के लिए ले गईं। क्यों उन्होंने सुशांत के पिता के कॉल को नजरअंदाज कर दिया, जब उन्होंने उनके इलाज की विस्तृत जानकारी मांगी।"रिया से यह भी पूछा जा सकता है कि क्यों उन्होंने 8 जून को सुशांत का घर छोड़ दिया और क्यों उन्होंने उनके मैसेज को नजरअंदाज किया और उनका नंबर ब्लॉक कर दिया।सीबीआई उनसे यह भी पूछ सकती है कि उन्हें कैसे सुशांत के डेबिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग का पिन मिला।सवाल ये भी है कि, "उन्हें सुशांत की मौत के बारे में कब पता लगा। उन्हें इसकी सूचना किसने दी। वह सुशांत के फ्लैट कब गई। वह कूपर अस्पताल कब गईं और कैसे वह सुशांत के शव को देखने में सफल हुईं।सूत्र ने कहा कि एजेंसी ड्रग्स से संबंधित उनके चैट के बारे में भी पूछताछ कर सकती है।