Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

सप्लाई की गुत्थी सुलझाने को एनसीबी 20 लोगों से पूछताछ करेगी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली/मुंबई , 27 Aug 2020

Last updated on: Aug 27, 2020, 00:00 IST

मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के बाद, एजेंसी अब आने वाले दिनों में 20 लोगों से पूछताछ करने की तैयारी में है। जांच से जुड़े एनसीबी के वरिष्ठ सूत्रों के अनुसार, एजेंसी ने ड्रग्स सप्लाई मामले में 20 संदिग्ध लोगों की सूची तैयार की है, जिनमें गौरव आर्य, स्वेद लोहिया, क्वान एंटरटेनमेंट पार्टनर जया साहा, पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी एजाज खान, फारूख बटाटा और बकुल चंदानी सहित अन्य लोग शामिल हैं।इससे एक दिन पहले ही एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक, साहा, सुशांत की सह-प्रबंधक श्रुति मोदी और आर्य के खिलाफ मादक पदार्थ एवं साइकोट्रॉपिक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 (बी) 28, 29 के तहत मामला दर्ज किया था।सूत्र ने बताया कि आर्य अक्षित शेट्टी के साथ फरार है।उन्होंने यह भी कहा कि 16 अगस्त को गोवा में एक रेव पार्टी पर छापा मारा गया था, जिसमें आर्य ड्रग्स की सप्लाई करने में शामिल था।एनसीबी के सूत्रों के अनुसार, खान को नवी मुंबई पुलिस ने अक्टूबर, 2018 में ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया था, जबकि मुंबई के खार में सर्वोदय वीडियो लाइब्रेरी के मालिक चंदानी को दिसंबर 2018 में मुंबई पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल ने कोकीन और एलएसडी के साथ गिरफ्तार किया था।ड्रग पेडलर्स के साथ रिया की सांठगांठ सार्वजनिक हो जाने के बाद, ईडी के अनुरोध पर एनसीबी भी मामले की छानबीन में जुट चुकी है।

इससे पहले दिन में, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिया के जब्त किए गए दो मोबाइल फोन से कुछ सनसनीखेज निष्कर्ष निकाले।ईडी के दस्तावेजों में रिया के कथित बैंक धोखाधड़ी और ड्रग पेडलर्स के साथ संदिग्ध सांठगांठ का पता भी चलता है।सूत्रों ने बताया कि रिया ने सुशांत के डेबिट कार्ड के पासवर्ड को चुरा लिया था और इसके लिए उसने दिवंगत अभिनेता के घर के मैनेजर सैमुअल मिरांडा की मदद ली।34 वर्षीय अभिनेता को 14 जून को मुंबई में बांद्रा के अपने फ्लैट में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया था। इसके बाद सुशांत के पिता के.के. सिंह द्वारा 25 जुलाई को पटना पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया, जिसमें उन्होंने रिया और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

 

Tags: Sushant Singh Rajput , Bollywood , Shweta Singh Kirti , Justice For Sushant , Satyameva Jayate , Mumbai , Justice For Sushant Singh Rajput , Rhea Chakraborty , #CBIForSSR , #Warriors4SSR , #JusticeForSushant , #SCForSSR , #JusticeforSSR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD