Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी

 

सुशांत को क्लाउस्ट्रोफोबिया होने के रिया के दावे को अंकिता ने नकारा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 Aug 2020

Last updated on: Aug 27, 2020, 00:00 IST

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे ने रिया चक्रवर्ती के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें अभिनेत्री ने दिवंगत अभिनेता को क्लाउस्ट्रोफोबिया से ग्रसित होने की बात कही थी। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को करीब छह साल तक डेट करने वाली अंकिता ने ट्विटर पर एक पुराना वीडियो साझा किया है, जिसमें अभिनेता को बोइंग 737 फिक्स्ड बेस फ्लाइट सिम्युलेटर उड़ाते हुए देखा जा सकता है। अभिनेता ने इसे साल 2018 में खरीदा था।वीडियो साझा करते हुए अंकिता ने इसके कैप्शन में लिखा, "क्या ये हैशटैगक्लाउस्ट्रोफोबिया है? तुम हमेशा से इसे उड़ाना चाहते थे और तुमने किया और हम सबको तुम पर गर्व है।"अंकिता की पोस्ट दिवंगत अभिनेता की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती द्वारा किए गए दावों पर एक प्रहार के रूप में देखा जा सकता है। रिया ने एक साक्षात्कार में कथित तौर पर कहा है कि बीते साल यूरोप ट्रिप के दौरान उन्हें सुशांत के क्लाउस्ट्रोफोबिया से ग्रसित होने की जानकारी मिली थी और उसी से उबरने के लिए वह मोडाफिनिल लेते थे।वहीं अगस्त, 2018 में सुशांत ने बोइंग 737 फिक्स्ड बेस फ्लाइट सिम्युलेटर खरीदा था, जिसका प्रयोग पायलटों को प्रशिक्षित करने के लिए किया जाता है। अभिनेता अपने खरीदे विमान को लेकर बेहद उत्साहित थे और उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में भी जिक्र किया था। उन्होंने लिखा था, "हैशटैगअपनेसपनेसेप्यार 1/150। 'एक फ्लाइंग लाइसेंस हासिल करना!!' इस ब्यूटी को खरीदना (बोइंग 737 फिक्स्ड बेस ़फ्लाइट सिम्युलेटर) मेरे 150 सपनों में से सबसे पहले सपने को जीना शुरू करना, उड़ने का सपना। "इसके साथ सुशांत ने एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें उन्हें सिम्युलेटर पर हाथ आजमाते देखा जा सकता है।"

 

Tags: Sushant Singh Rajput , Bollywood , Shweta Singh Kirti , Justice For Sushant , Satyameva Jayate , Mumbai , Justice For Sushant Singh Rajput , Rhea Chakraborty , #CBIForSSR , #Warriors4SSR , #JusticeForSushant , #SCForSSR , #JusticeforSSR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD