Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

सुशांत के सीए संदीप श्रीधर से सीबीआई ने की पूछताछ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Aug 2020

Last updated on: Aug 25, 2020, 00:00 IST

 बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर जांच के दायरे को बढ़ाते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के एक विशेष दल (एसआईटी) ने मंगलवार को अभिनेता के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी और कुक नीरज सिंह के साथ उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट संदीप श्रीधर से भी पूछताछ शुरू की। मुंबई के सांताक्रूज इलाके में स्थित डीआरडीओ के गेस्ट हाउस में, जहां सीबीआई की टीम के सदस्य ठहरे हुए हैं, वहां श्रीधर पूछताछ के सिलसिले में पहुंचे हुए हैं। यहां पिठानी और नीरज के बाद श्रीधर से भी मामले के संदर्भ में बात की जाएगी। बयानों में विसंगतियां न हो इसके लिए यह कदम उठाया गया है जिससे सच सामने आने में आसानी होगी।सीबीआई के एक सूत्र के मुताबिक, एजेंसी श्रीधर से सुशांत के वित्तीय लेनदेन के बारे में पूछताछ करेगी और उनसे यह भी पूछा जाएगा कि क्या सुशांत का अपनी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों के बीच पैसे को लेकर कोई लेनदेन हुआ था।एजेंसी के द्वारा सुशांत के खर्चे पर भी सवाल उठाया जाएगा और इस बात की भी जानकारी ली जाएगी कि उनके डेबिड कॉर्डस, इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट कॉर्डस का इस्तेमाल किसके द्वारा किया जाता था। सुशांत के बैंक खातों से लेनदेन और फिक्स डिपोजिट को लेकर भी पूछताछ की जाएगी और इनसे जुड़ी हर बारीकियों पर गौर फरमाया जाएगा।यह पहली दफा है जब सीबीआई सुशांत के सीए से पूछताछ कर रही है।सीबीआई इससे पहले सुशांत के एक और स्टाफ दीपेश सावंत से भी पूछताछ कर चुकी है।इसके अलावा टीम फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ-साथ सुशांत के फ्लैटमेट और अन्य कर्मचारियों संग बांद्रा में स्थित उनके अपॉर्टमेंट का भी दो बार दौरा कर चुकी है जहां क्राइम सीन को रीक्रिएट किया गया। टीम दो बार वाटरस्टोन रिसॉर्ट भी गई जहां सुशांत दो महीने से अधिक समय तक रहे।सीबीआई की टीम ने पिछले चार दिनों में दो बार कूपर अस्पताल का दौरा कर उन डॉक्टरों से बात की जिन्होंने अभिनेता के शव का परीक्षण किया था। सूत्र का कहना है कि एजेंसी द्वारा आने वाले दिनों में इन डॉक्टर्स को भी तलब करने की संभावना है क्योंकि सात पेज की रिपोर्ट में मौत का समय गायब था।सीबीआई ने औषधीय-कानूनी राय के लिए भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के फोरेंसिक विभाग संग ऑटॉप्सी रिपोर्ट व कई अन्य वीडियोज साझा किए हैं।

 

Tags: Central Bureau of Investigation , CBI , Sushant Singh Rajput , Bollywood , Shweta Singh Kirti , Justice For Sushant , Satyameva Jayate , Mumbai , Justice For Sushant Singh Rajput , Rhea Chakraborty , #CBIForSSR , #Warriors4SSR , #JusticeForSushant , #SCForSSR , #JusticeforSSR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD