Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भारत के लिए दोबारा खेलने का सपना अभी जिंदा है: उथप्पा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Aug 2020

Last updated on: Aug 24, 2020, 00:00 IST

अनुभवी बल्लेबाज रोबिन उथप्पा ने कहा है कि उनका भारतीय क्रिकेट टीम के लिए दोबारा खेलने का सपना अभी जिंदा है। उन्होंने कहा कि आईपीएल के आगामी सीजन में अच्छा प्रदर्शन उनके लिए राष्ट्रीय टीम के रास्ते खोल सकता है। उथप्पा ने भारतीय टीम के लिए अपना आखिरी मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ 2015 में खेला था। वह आईपीएल के 13वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे।अपने ट्विटर पर प्रशंसकों के सवालों का जवाब देते हुए उथप्पा ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें वे कह रहे हैं, "मुझे लगता है कि अगर आईपीएल में अच्छा सेशन निकलता है तो मेरे साथ कुछ अच्छी चीजें हो सकती हैं और मुझे भारतीय टीम में भी वापस ला सकती हैं।"उन्होंने कहा, "मैं वो इंसान हूं जो हमेशा सकारात्मक रहता है और मैं नकारात्मक स्थितियों में भी उम्मीद की किरण देख लेता हूं। इसलिए मेरी भावना प्रबल है कि भगवान की इच्छा से, मैं एक बार फिर अपना देश का प्रतिनिधत्व करूंगा। मुझे उम्मीद है कि ऐसा होगा।"उन्होंने कहा, "जो भी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलता है वो अपने देश के लिए खेलना चाहता है। इसलिए मेरा सपना काफी हद तक जिंदा है।"34 साल के उथप्पा ने 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ पदार्पण किया था। उन्होंने भारत के लिए 46 वनडे और 13 टी-20 मैच खेले हैं। आईपीएल में उन्होंने 177 मैच खेले हैं और 4,000 से ज्यादा रन बनाए हैं।

 

Tags: Robin Uthappa , Sports News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD