Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

सुशांत की ऑटोप्सी संबंधी दस्तावेजों का विश्लेषण कर रहा एम्स फॉरेंसिक विभाग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Aug 2020

Last updated on: Aug 24, 2020, 00:00 IST

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के फॉरेंसिक विभाग ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मामले में सीबीआई से शव परीक्षण (ऑटोप्सी) रिपोर्ट के संबंध में दस्तावेज और वीडियो प्राप्त किए हैं। गौरतलब है कि एम्स ने दिवंगत अभिनेता की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का अध्ययन करने और हत्या की आशंका के मद्देनजर पांच डॉक्टरों का एक पैनल गठित किया है।आईएएनएस से बातचीत में एम्स फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख सुधीर गुप्ता ने कहा, "मैंने सीबीआई के अनुरोध पर एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया है। एम्स का पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड सुशांत की ऑटोप्सी रिपोर्ट की जांच करेगा और हत्या की आशंका पर गौर करेगा।"उन्होंने कहा, "एम्स की टीम को सीबीआई से दस्तावेज और वीडियो मिले हैं और हम इसका अध्ययन कर रहे हैं और ऑटोप्सी के दस्तावेजों और वीडियो को देखने के बाद, हम इस बारे में अपना अवलोकन लिखेंगे।"उन्होंने कहा कि वह आने वाले दिनों में मुंबई की यात्रा करेंगे और घटना स्थल का निरीक्षण करेंगे। गुप्ता ने कूपर अस्पताल द्वारा ऑटोप्सी रिपोर्ट में मौत के समय का जिक्र नहीं करने पर भी सवाल उठाए, जहां 15 जून को सुशांत का पोस्टमार्टम किया गया था।एम्स के डॉक्टर ने कहा कि सीबीआई और एम्स अगले कुछ दिनों में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। मामले के संबंध में एम्स के फॉरेंसिक विभाग से सीबीआई ने संपर्क किया था।फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ सीबीआई की एक एसआईटी टीम गुरुवार से मुंबई में है और इसने कई लोगों से पूछताछ की है। अधिकारियों ने दो बार सुशांत के फ्लैट का दौरा किया और उसकी मौत के सीन को रीक्रिएट किया।सीबीआई की टीम ने कूपर अस्पताल और वाटरस्टोन रिसॉर्ट का भी दो बार दौरा किया, जहां सुशांत दो महीने से अधिक समय तक रहे थे।

 

Tags: Sushant Singh Rajput , Bollywood , Shweta Singh Kirti , Justice For Sushant , Satyameva Jayate , Mumbai , Justice For Sushant Singh Rajput , Rhea Chakraborty , #CBIForSSR , #Warriors4SSR , #JusticeForSushant , #SCForSSR , #JusticeforSSR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD