Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सुशांत की प्रार्थना सभा में 101 से अधिक देशों के लोग शामिल हुए : श्वेता सिंह कीर्ति

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Aug 2020

Last updated on: Aug 23, 2020, 00:00 IST

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति के पास अपने भाई की मृत्यु के बाद प्रशंसकों और शुभचिंतकों की समर्थन शक्ति है। उन्होंने कहा कि दिवंगत अभिनेता के लिए आयोजित वर्चुअल प्रार्थना सभा में 101 से अधिक देशों के लोगों ने भाग लिया। कीर्ति ने शनिवार को सुशांत के लिए 'नकारात्मकता को कम करने' के लिए एक वैश्विक प्रार्थना सभा का आयोजन किया था। उन्होंने ट्विटर पर जानकारी दी कि उनके द्वारा गायत्री मंत्र का पाठ किए जाने के दौरान 101 से अधिक देशों के लोग उनसे जुड़े।कीर्ति ने लिखा, "इस आयोजन को लेकर बहुत आभारी हूं। हमें अपने चारों ओर सशक्त सकारात्मकता महसूस हो रही है। उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने इसे व्यवस्थित करने में मदद की और विस्तारित परिवार में शामिल हुए, और इसे एक दिव्य अनुभव बनाया।"उन्होंने आगे लिखा, "101 से अधिक देशों के लोग इसमें शामिल हुए। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह मुस्लिम, हिंदू या ईसाई थे, वे सभी हमारे प्रिय सुशांत के लिए गायत्री मंत्र का जाप कर रहे थे .. भगवान हमेशा हमें सच्चाई और न्याय की लड़ाई के लिए एकजुट रखें। हैशटैगगायत्रीमंत्रफॉरएसएसआर हैशटैगजस्टिसफॉरसुशांत।"उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस आयोजन की तस्वीर और एक वीडियो भी पोस्ट किया।वहीं बाद में श्वेता ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर सुशांत की एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह भगवान गणेश की मूर्ति लिए नजर आ रहे हैं।सुशांत 14 जून को मुंबई में अपने घर में मृत पाए गए थे। उनकी मौत की जांच अब सीबीआई कर रही है।

 

Tags: Sushant Singh Rajput , Bollywood , Shweta Singh Kirti , Justice For Sushant , Satyameva Jayate , Mumbai , Justice For Sushant Singh Rajput , Rhea Chakraborty , #CBIForSSR , #Warriors4SSR , #JusticeForSushant , #SCForSSR , #JusticeforSSR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD