Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सुशांत मामले पर चाबीवाले ने 2 महीने बाद चुप्पी तोड़ी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Aug 2020

Last updated on: Aug 23, 2020, 00:00 IST

 सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट के जिस कमरे में मृत पाए गए थे, उसका ताला जिस चाबीवाले से तुड़वाया गया था, उसने दो महीने बाद इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। मुंबई के रफीक शेख ने बताया कि उसे कमरे के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई थी। कमरे का ताला तोड़ने के बाद वह वहां से अपनी फीस लेकर चला गया था।उसने बताया कि इस काम के लिए उसने 2,000 रुपये लिए और इसके बाद वह वहां से निकल लिया। उस वक्त उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह किसका घर था।दो महीने बाद आया यह बयान सुशांत के कुक नीरज सिंह के बयान से मेल खाता है जो उस वक्त फ्लैट में मौजूद था।नीरज सिंह ने मुंबई पुलिस के जांचकर्ताओं को बताया था कि चाबीवाले (शेख) को उसके मांगे 2,000 दिए गए थे, लेकिन लॉक तोड़ने के बाद उसे दरवाजे को धकेलने की इजाजत नहीं दी गई थी।बांद्रा वेस्ट के पॉश कार्टर रोड पर स्थित मोंट ब्लैंक बिल्डिंग के इस डुप्लेक्स फ्लैट में सुशांत का कमरा ऊपरी माले पर था।शेख ने रविवार को मीडिया संग बात करते हुए कहा कि उसे सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी का फोन आया था, जिन्होंने उसे घर में एक दरवाजे का लॉक खोलने के लिए कहा था। इसके बाद चाबीवाले ने उनसे लॉक की एक तस्वीर भेजने को कहा, लेकिन उसे एकबार के लिए भी इस बात का अहसास नहीं दिलाया गया कि यह किसी बॉलीवुड एक्टर का घर है।वहां पहुंचने पर शेख को दरवाजे के पास लेकर जाया गया और लॉक को खोलने के लिए कहा गया। फिर उसने यह कहा कि लॉक खोलना संभव नहीं है, क्योंकि यह एक कम्प्यूटरीकृत लॉक है। इसके बाद शेख से उसे तोड़ने के लिए कहा गया और उसने एक हैंगर की मदद से अपने काम को अंजाम दिया।शेख ने बताया, "मैंने लॉक तोड़ा, अपनी फीस ली और वहां से चला गया। मैं कमरे के अंदर नहीं घुसा। उस वक्त वहां तीन या चार लोग थे। मैं उनके नाम नहीं जानता।"अब हो सकता है कि सीबीआई आगे आने वाले समय में इस बारे में शेख से पूछताछ करे।

 

Tags: Sushant Singh Rajput , Bollywood , Shweta Singh Kirti , Justice For Sushant , Satyameva Jayate , Mumbai , Justice For Sushant Singh Rajput , Rhea Chakraborty , #CBIForSSR , #Warriors4SSR , #JusticeForSushant , #SCForSSR , #JusticeforSSR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD