Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सीबीआई टीम पिठानी और स्टाफ के साथ दोबारा उनके फ्लैट पर पहुंची

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Aug 2020

Last updated on: Aug 23, 2020, 00:00 IST

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम रविवार को उस रिसॉर्ट पर पहुंची, जहां दिवंगत अभिनेता ने दो महीने बिताए थे। साथ ही सीबीआई ने सुशांत के फ्लैटमेट और निजी स्टाफ से पूछताछ करनी जारी रखा है क्योंकि एजेंसी को इनके बयान कुछ विरोधाभाषी लगे हैं। इसी कारण सीबीआई दूसरी बार पिठानी और स्टाफ को लेकर सुशांत के फ्लैट पर पहुंची। बांद्रा स्थित उनके फ्लैट में क्राइम सीन को रीक्रिएट करने के एक दिन बाद सीबीआई टीम वाटरस्टोन रिसॉर्ट पहुंची और यह जानने की कोशिश किया कि जब सुशांत रिसॉर्ट में ठहरे थे तो उनका व्यवहार कैसा था। सूत्रों का कहना है कि बयान में विराधाभास के बाद सीबीआई सुशांत के फ्लैटमेट पिठानी, पर्सनल स्टाफ नीरज सिंह और दिपेश सावंत को लेकर दोबारा उनके फ्लैट पर पहुंची। सीबीआई ने रविवार को पहले पहर में इन तीनों से पूछताछ की थी।एजेंसी के सूत्रों ने कहा कि इस बीच, सांताक्रूज इलाके में आईएएफ-डीआरडीओ के गेस्टहाउस में फॉरेंसिक डॉक्टरों की एक टीम पहुंची। फॉरेंसिक टीम के डॉक्टरों ने दिवंगत अभिनेता के फ्लैट पर शनिवार को पता चली नई चीजों के बारे में और कूपर अस्पताल के डॉक्टरों से चर्चा की, जहां 15 जून को उनका पोस्टमार्टम किया गया था।सूत्रों ने यह भी बताया कि सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी, उनके रसोइए नीरज और हेल्पर दीपेश सावंत से भी पूछताछ की जा रही है क्योंकि उनके बयानों में कुछ विरोधाभाष है।सीबीआई यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि 8 जून से 14 जून के बीच वास्तव में क्या हुआ था, जब सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती उनके घर से चली गई और उनके फ्लैट पर कौन-कौन लोग गए थे।एजेंसी यह भी पता लगाना चाहती है कि सुशांत ने रिया की अनुपस्थिति में किस- किससे बात की और 12 जून तक बहन के साथ रहने पर उनका व्यवहार कैसा था।टीम द्वारा जल्द ही सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ किए जाने की उम्मीद है।एजेंसी के एक सूत्र ने यह भी कहा कि सीबीआई सुशांत, रिया और अन्य के कॉल डिटेल रिकॉर्ड भी मांगेगी।सीबीआई और सीएफएसएल की टीमें गुरुवार शाम मुंबई पहुंची और बीएमसी द्वारा अनिवार्य क्वारंटीन से छूट दी गई।गौरतलब है कि सुशांत 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर मृत पाए गए थे।

 

Tags: Sushant Singh Rajput , Bollywood , Shweta Singh Kirti , Justice For Sushant , Satyameva Jayate , Mumbai , Justice For Sushant Singh Rajput , Rhea Chakraborty , #CBIForSSR , #Warriors4SSR , #JusticeForSushant , #SCForSSR , #JusticeforSSR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD