Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत प्रदेश की क्षेत्रीय बोलियों को बढ़ावा दिया जाएगाः गोविन्द सिंह ठाकुर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 18 Aug 2020

Last updated on: Aug 18, 2020, 00:00 IST

शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने आज यहां प्राथमिक शिक्षा विभाग और समग्र शिक्षा अभियान की समीक्षा बैठक अध्यक्षता की। गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत प्री प्राइमरी और व्यावसायिक शिक्षा पर विशेष बल दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 3,840 विद्यालयों में प्री प्राइमरी कक्षाएं और 1000 विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में विद्यार्थियों और अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत प्रदेश की क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने पर कार्य करने के भी निर्देश दिए।गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की साक्षरता दर राष्ट्रीय साक्षरता दर से अधिक है। प्रदेश में 10,722 प्राथमिक विद्यालय, 2019 माध्यमिक विद्यालय कार्यरत हैं। प्रदेश के 99 प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में पीने के पानी की सुविधा, 96 प्रतिशत विद्यालयों में लड़कियों के शौचालय और 91 प्रतिशत विद्यालयों में बिजली की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा स्तर की रिपोर्ट के अनुसार भाषा और अंक गणित में प्रदेश को देशभर में प्रथम आंका गया है। प्रदेश में केन्द्र द्वारा प्रायोजित मीड-डे-मिल जैसी योजनाओं का सही रूप से कार्यान्वयन किया जा रहा है।शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्ष 2020-21 के लिए प्राथमिक शिक्षा क्षेत्र के लिए 4400 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान रखा गया है। प्रदेश के अटल आदर्श विद्यालय योजना के अन्तर्गत वर्ष 2020-21 में 25 विद्यालयों के लिए 15 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। अटल निर्मल जल योजना के अन्तर्गत विद्यालयों में पायलट आधार पर 300 वाॅटर प्यूरिफायर और 300 पानी के फिल्टर लगाए गए हैं। विद्यालयों का निरीक्षण करने के लिए शुरू किए गए शिक्षा साथी ऐप का भी सही रूप से कार्यान्वयन किया जा रहा है। प्रदेश में बच्चों को डिजिटाईज एसेसमेंट डाटा प्रदान किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत प्रदेश के विद्यालयों को 40 करोड़ रुपये का वार्षिक अनुदान प्रदान किया गया है, जिसके अंतर्गत विद्यालयों के खुलने की स्थिति में उनके सेनेटाइजेशन सहित अन्य कार्य किए जाएंगे।इस अवसर पर शिक्षा सचिव राजीव शर्मा सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Govind Singh Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Kullu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD