Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जिया की तरह सीरियल किलिंग का शिकार हुए सुशांत और दिशा : राबिया खान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Aug 2020

Last updated on: Aug 15, 2020, 00:00 IST

दिवंगत बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान की मां राबिया खान ने कहा है कि वह मानती हैं कि उनकी बेटी, सुशांत सिंह राजपूत और उनकी पूर्व प्रबंधक दिशा सालियन सीरियल किलिंग का शिकार हुए हैं। राबिया ने यह भी कहा कि बॉलीवुड और राजनीति के लोग जून में हुई इन दोनों मौतों में शामिल रहे हैं।80 के दशक में कुछ बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकीं राबिया ने कहा कि जिया, दिशा और सुशांत के मामले में इतनी समानता है कि इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन तीनों का 'मर्डर' हुआ है और इसे एक ही सिंडिकेट ने अंजाम दिया है।जिया नफीसा खान ने कथित तौर पर 25 साल की उम्र में तीन जून 2013 को अपने जुहू स्थित फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी।राबिया ने लंदन से टेलिफोन पर आईएएनएस को दिए एक विशेष साक्षात्कार में कहा, मुझे लग रहा है कि जिस किसी ने भी जिया को मारा था, उसने सुशांत को मारने के लिए रिया (चक्रवर्ती) का इस्तेमाल किया है।एक भारतीय अमेरिकी व्यवसायी अली रिजवी खान से शादी करने वाली राबिया ने कहा, भइया, जिसने जिया खान को मारा है, उसी ने सुशांत को मारा है। मेरी बच्ची को भी उसके ब्वायफ्रेंड ने पैसे के लिए इस्तेमाल किया। वो उसको नियंत्रित (कंट्रोल) कर रहा था। रिया चक्रवर्ती भी यही कर रही थी। आखिर इतना पैसा उसके पास आया कहां से। अगर सुशांत से आया है, तो माना कि चलो वह फिल्मो में काम कर रहा था, वो इंडोर्समेंट्स कर रहा था। वो कमर्शियल्स कर रहा था, तो वहां से पैसा आ गया। और अगर सुशांत से पैसा नहीं आया तो फिर कहां से आया। क्या वह मादक तस्करी (ड्रग ट्रैफिकिंग) कर रही थी। क्या वो नारकोटिक्स से खेल रही थी। क्या उसकी ड्रग पैडलर्स के साथ दोस्ती थी।राबिया , अरेस्टेड (1985), कर्मयुद्ध (1985) और लॉकेट (1986) जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।राबिया ने कहा, रिया चक्रवर्ती इतनी शातिर नजर नहीं आती है, जितनी शातिर दिखाई जा रही हैं। मुझे लगता है कि जो कोई भी इस पूरे मामले का संचालन (पर्दे के पीछे से) कर रहा है, और जिया तथा सुशांत के मामले में जिस तरह की समानता है, तो इसी के आधार पर मैं कह सकती हूं कि यह एक सीरियल किलिंग है। जिसने जिया को मारा, उसी ने सुशांत को भी मारा है।राबिया ने कहा कि उनकी बेटी बहादुर थी, इसलिए इंडस्ट्री में थी। राबिया के मुताबिक, " इतनी कम उम्र में अमिताभ बच्चन, आमिर खान और अक्षय कुमार के साथ कौन काम करता है। जो इंटेलैक्चुअली कम्यूनिकेशन करना जानते हों, वही कर सकते हैं। आलतू-फालतू और अनपढ़ तो नहीं कर सकते।"उन्होंने इशारा किया कि जिया ने 2007 में मेगास्टार अमिताभ बच्चन (निशब्द) और 2008 में गजनी फिल्म में आमिर खान के साथ अभिनय किया था।राबिया ने कहा, वाकई हकीकत में सुशांत सिंह बेचारा और मेरी बेटी बेचारी। क्यों, क्योंकि ये बहुत सीधे लोग थे। क्योंकि ये सच्चे लोग थे। क्योंकि वे आध्यात्मिक लोग थे। इसीलिए वो फंस गए, बदमाशों के बीच। उनका दिमाग बदमाशों का नहीं था।

राबिया ने फिर इस बात पर जोर दिया कि उनकी बेटी जिया भी सरल और ईमानदार थी। उन्होंने कहा, देखिए, कोई इंसान सच्चा है और अगर उससे कोई कहता है कि मैं तुमसे प्यार कर रहा हूं, उसे वह मान लेता है।"राबिया ने कहा, सुशांत के साथ भी तो वही चीज हुई ना। सुशांत के भी बड़े-बड़े ख्वाब थे। मेरी बच्ची के भी बड़े-बड़े ख्वाब थे। सुशांत पढ़ा-लिखा था। मेरी बच्ची भी पढ़ी-लिखी थी। सुशांत को जानवरों से प्यार था। मेरी बच्ची को भी जानवरों से प्यार था। वो तो सड़क से बिल्लियां उठाकर ले आया करती थी घर में। पूरा चिड़ियाघर बना लिया था घर को। सुशांत को गिटार का शौक था, मेरी बच्ची को पियानो का शौक था। सुशांत को खगोल विज्ञान (एस्ट्रोनॉमी) का शौक था। मेरी बच्ची को भी इसका शौक था। उसके पास भी हबल टेलिस्कोप था। उसके पास तो कितनी इनसाइक्लोपीडिया पड़ी हुई हैं। सुशांत सोच समझकर फिल्मों में काम करता था, हमारी बच्ची भी यही करती थी। पैसे के पीछे सुशांत नहीं भागता था। हमारी बच्ची भी नहीं भागती थी। आप समानताएं देखिए ना। मुझे तो हैरत होती है कि यह पुलिस को नजर नहीं आ रहा है।राबिया ने कहा, इतने साल मैं चुप रही। इतने वक्त मैं चुप थी। क्योंकि मैं अपनी लड़ाई लड़ रही हूं। आज जब सुशांत सिंह और दिशा, यह सब देख रही हूं तो मुझसे रहा नहीं गया। इसीलिए मैंने सब बता दिया, क्योंकि सुशांत के साथ भी 'अवसाद' की कहानी जोड़ी जा रही है। हू-ब-हू वही चीज देखने को मिली, जो मेरी बेटी के मामले में मिली थी। जब वही चीज फिर से देख रही हूं तो बोलना तो पड़ता है ना।क्या सुशांत और दिशा की कथित हत्या में बॉलीवुड इंडस्ट्री और राजनीति के बड़े लोग शामिल हो सकते हैं, इस सवाल पर राबिया ने कहा, हो नहीं सकते हैं, बल्कि पूरी तरह हैं। इनकी जेबों में होते हैं सब। दिशा सालियान के मामले में भी इन्हीं की मिलीभगत है। दिशा एक पार्टी में थी, जहां झगड़ा शुरू हुआ था। सुशांत ने क्या बोला कि आप दिशा के साथ वो ना कीजिए, जो आपने जिया के साथ किया था। ये सारी बातें कहां से निकली हैं। बिना आग के तो धुआं नहीं उठेगा ना। इस धुएं के पीछे क्यों नहीं जा रहे। आज पूरा सिंडिकेट उसको बचाने के लिए खड़ा है, जिसने सुशांत और दिशा को मारा है। ये लोग क्या छुपाने का प्रयास कर रहे हैं। सुशांत की मौत का मामला सुलझने के साथ कौन से लोग बेनकाब होंगे और किनको बचाने के लिए इतना कुछ किया जा रहा है। किनको बचाने के लिए पूरी सेना मैदान कूद गई है। सारा का सारा जो आपने ब्रह्मांड बनाया (क्रिएट) हुआ है, वो सब एक रिया चक्रव्रती को बचाने के लिए एक हो गया है और रिया के पीछे कोई और है, जिसने यह पूरा खेल रचा है।सुशांत मामले में मुंबई पुलिस पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि " मुंबई पुलिस तो शुरू से तथ्य छिपाने पर आमादा रही है।"राबिया ने कहा, मुंबई पुलिस की नीयत शुरू से ही कुछ छुपाने की थी। अगर पुलिस ने हत्या कह दी होती और इसी नजर से इसकी तहकीकात की होती तो फिर और बात थी, लेकिन पुलिस ने इससे बिल्कुल अलग किया।उन्होंने कहा कि " सुशांत की मौत को पहले आत्महत्या बोला गया और फिर निर्माता-निर्देशक जैसे लोगों को बुलाकर इसे 'अवसाद' की एक कहानी बना ली और उसी में धुआं डालकर लोगों को गुमराह कर दिया। इसी में दो महीने निकल गए। ये तो खेल-तमाशा है। ये एक रणनीति है, जिसे कहते हैं, 'हाउ टू गेट अवे विद मर्डर'।

 

Tags: Sushant Singh Rajput , Bollywood , Shweta Singh Kirti , Justice For Sushant , Satyameva Jayate , Mumbai , Justice For Sushant Singh Rajput , Rhea Chakraborty , Ankita Lokhande , #GlobalPrayers4SSR #CBIForSSR #Warriors4SSR #JusticeForSushant #Godiswithus , Disha Salian , Rabia Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD