Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत

 

जय राम ठाकुर ने सिराज विधानसभा के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 12 Aug 2020

Last updated on: Aug 12, 2020, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सिराज विधानसभा की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने गरीबों और दलित वर्गों के सामाजिक आर्थिक उत्थान के लिए अनेक योजनाएं आरंभ की हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों के लाभ समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति को मिल सके।जय राम ठाकुर ने कहा कि यह पहली बार है कि राज्य सरकार ने विभिन्न आवास योजनाओं के तहत प्रदेश में 10 हजार घरों के निर्माण का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष संकट की घड़ी में राज्य के गरीब लोगों के लिए वरदान साबित हुआ है।जय राम ठाकुर ने कहा कि गृहिणियों को रसोई के धुएं से राहत दिलाने के लिए राज्य सरकार ने हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना भी आरम्भ की गई है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत, केंद्र सरकार की उज्जवला योजना से वंचित परिवारों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 2.78 लाख पात्र परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं और हिमाचल प्रदेश देश का पहला धुआं मुक्त राज्य बन गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल के दौरान प्रदेश के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के उद्देश्य से कई योजनाएं आरंभ की गई हैं। मुख्यमंत्री एक बीघा योजना सफल साबित हुई है, क्योंकि इसका लाभ उठाने के लिए लगभग 5000 परिवारों द्वारा अपना पंजीकरण करवाया गया है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के कल्याण के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत राज्य में लगभग नौ लाख 12 हजार 78 किसान लाभान्वित हुए हैं। राज्य में 977.77 करोड़ रुपये पात्र किसानों को आवंटित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 8.5 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 17 हजार करोड़ रुपये की एक और किश्त जारी कर दी है, जो किसानों को संबल बनाने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी लाखों किसानों को इस योजना के तहत दो हजार रुपये की एक और किश्त प्रदान की जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्च से मई, 2020 तक राज्य में कोविड -19 महामारी और लाॅकडाउन के कारण पुष्प उत्पादकों को लगभग 15.77 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि इसके मद्देनजर राज्य सरकार ने प्रभावित पुष्प उत्पादकों को चार करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता/राहत प्रदान करने का निर्णय लिया है।जय राम ठाकुर ने लोगों से बारिश के मौसम में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते और अधिक सतर्क रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अनावश्यक भीड़ एकत्रित न हो, इसलिए अभी तक मंदिरों को भी नहीं खोला गया है।सिराज भाजपा मण्डलाध्यक्ष भागीरथ शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और गरीब वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं आरम्भ करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान भी मुख्यमंत्री राज्य के लोगों से निरन्तर बातचीत करते रहे ताकि विकास की गति बनी रहे। टेक सिंह, चित्रमणी, चिंता देवी, बबली, बोधराज, रीता देवी, द्रोमती देवी आदि कई लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री से बातचीत की और उन्हें विभिन्न योजनाओं के तहत सहायता प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया।मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव डा. आरएन बत्ता भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Seraj Vidhan Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD