Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

डेराबस्सी इलाके में अवैध शराब की बिक्री तथा रेत माफिया का संरक्षण करने के लिए दीपिंदर सिंह ढ़िल्लों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए: एन के.शर्मा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जीरकपुर , 03 Aug 2020

Last updated on: Aug 03, 2020, 00:00 IST

शिरोमणी अकाली दल के खजानजी तथा विधायक श्री एन के शर्मा ने डेराबस्सी इलाके में अवैध शराब की बिक्री तथा रेत माफिया का संरक्षण करने पर कांग्रेस नेता दीपिंदर सिंह को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए श्री एन के शर्मा ने बताया कि उन्होने एस एस पी मोहाली को दिए एक मांगपत्र में बताया है कि जीरकपुर तथा लालड़ू समेत डेराबस्सी इलाके में अवैध शराब की बिक्री बिना डर से जारी है। उन्होने कहा कि उन्होने लॉकडाउन के दौरान अवैध शराब की बिक्री तथा बड़े घोटाले का पर्दाफाश किया था जब दिखाया था कि कैसे कांग्रेसी नेता शोरूमों का दुरूपयोग अवैध शराब रखने के लिए कर रहे हैं।श्री शर्मा ने कहा कि अब भी अवैध शराब की बिक्री जोर बिना डर के की जा रही है तथा दीपिंदर सिंह इस अवैध शराब के कारोबार का संरक्षण कर रहे हैं। उन्होने कहा कि इस सारे घोटाले का मुख्य दोषी बिट्टू जलवेड़ा ढ़िल्लों के लिए वोटे मांगता रहा है। उसने ब्लॉक समिति चुनावों के समय त्रिवेदी कैपं में बूथों पर कब्जा किया था तथा विधानसभा चुनावों के समय लोहगढ़ में गोली चला दी थी उन्होने कहा कि पुलिस बिट्टू जलवेड़ा के खिलाफ कोई कार्रवाई नही कर रही क्योंकि ढ़िल्लों तथा कांग्रेस सरकार उसका बचाव कर रहे हैं। उन्होने कहा कि अब यह सामने आया है कि बनूड़-तेपला सड़कर पर स्थित ढ़ाबों का उपयोग अवैध शराब रखने के लिए किया जा रहा है। उन्होने कहा क दीपिंदर सिंह ढ़िल्लों इन ढ़ाबों का उपयोग अपना स्टाक रखने के लिए कर रहा है तथा बार बार इसका नाम बदल दिया जाता है। पहले यह झिलमिल ढ़ाबा था अब मुलतानी ढ़ाबा हो गया है। उन्होने कहा कि क्षेत्र के लोग यह भी अच्छी तरह जानते हैं कि राजपुरा से घनौर में भी कांग्रेसी नेता अवैध शराब की बिक्री का संरक्षण कर रहे हैं। उन्होने कहा कि यह सभी कांग्रेसी नेता मिलकर अब अवैध शराब की आपूर्ति सुनिश्चित कर रहे हैं।श्री शर्मा ने कहा कि न सिर्फ अवैध शराब बल्कि ढ़िल्लों रेत माफिया का भी संरक्षण कर रहे हैं। उन्होने यह भी पहले की उन्होने फेसबुक पर लाईव होकर रेत माफिया को बेनकाब किया था तथा इसके सबूत पुलिस को दिए थे पर कोई कार्रवाई नही की गई क्योंकि इस माफिया को दीपिंदर ढ़िल्लों का राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है।उन्होने कहा कि ढ़िल्लों अवैध माईनिंग से क्षेत्र को तबाह कर रहे हैं तथा शराब तथा अन्य नशों से क्षेत्र की जवानी को बर्बाद कर रहे हैं।श्री शर्मा ने एस एस पी को अपील की कि दीपिंदर सिंह ढ़िल्लों के खिलाफ तुरंत केस दर्ज किया जाए तथा उन्हे गिरफ्तार किया जाए ताकि उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोगों खासतौर पर नौजवानों को बचाया जा सके।

 

Tags: NK Sharma , Shiromani Akali Dal , Zirakpur , Dera Bassi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD