Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

पहलवान गीता ने 2021 ओलंपिक के लिए तैयारी शुरू की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Jul 2020

Last updated on: Jul 21, 2020, 00:00 IST

राष्ट्रमंडल खेलों-2010 में भारत को महिला वर्ग में कुश्ती में पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाली गीता फोगाट ने फिर से मैट पर वापसी करने और 2021 ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने की इच्छा जताई है। दंगल गर्ल गीता ने भारत के टेबल टेनिस खिलाड़ी मुदित दानी के साथ आनलाइन बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक का एक साल तक के लिए स्थगित होना उनके लिए आशीर्वाद की तरह है और अब उन्हें इसकी तैयारियों के लिए और अधिक समय मिल गया है।गीता ने कहा, "ओलंपिक के स्थगित होने के बाद से ही मैं इसमें प्रतिस्पर्धा करने की उम्मीद कर रही हूं। ये एक साल मुझे ट्रायल्स और क्वलीफिकेशन टूर्नामेंट की तैयारी के लिए पर्याप्त समय देगा। गर्भावस्था के दौरान मैंने कुछ वजन बढ़ाया है, इसलिए अब मेरी प्राथमिकता फिट रहने की होगी। उसके बाद, जो भी क्वालीफाइंग टूर्नामेंट होगा, मैं उसमें भाग लूंगी और ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश करूंगी।"विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता गीता ने 2016 में अपने साथी पहलवान पवन कुमार सरोहा से शादी की थी और उन्होंने पिछले साल दिसंबर में एक बच्चे अर्जुन को जन्म दिया है। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के बाद अचानक काम करना मुश्किल है, लेकिन वह धीरे धीरे लय में लौट रही हैं।भारतीय महिला पहलवान ने कहा, " मैंने कुछ समय पहले फिटनेस ट्रेनिंग शुरू किया था, लेकिन डॉक्टर ने मुझे सलाह दी कि मुझे अपने बच्चे की देखभाल करने के लिए इंतजार करना होगा। हम पहलवान हल्के कसरत आमतौर पर नहीं करते। लेकिन पिछले कुछ महीनों से, मैंने ट्रेनिंग करना शुरू कर दिया हूं।"

 

Tags: Sports News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD