Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विद्या बालन ने 5 हजार बच्चों संग 'शकुंतला देवी' के पहले गाने को वर्चुअली लॉन्च किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Jul 2020

Last updated on: Jul 21, 2020, 00:00 IST

अमेजन प्राइम वीडियो ने एक वर्चुअल इवेंट में आगामी बायोलॉजिकल ड्रामा शकुंतला देवी का पहला गाना लॉन्च किया। 'पास नहीं तो फेल नहीं' शीर्षक वाले इस गाने को विद्या बालन ने लॉन्च किया, जो फिल्म में गणित की जादूगर शकुंतला देवी की भूमिका निभा रही हैं, 'जिन्हें मानव कम्प्यूटर' के नाम से भी जाना जाता है। 100 से अधिक शहरों के डीएवी स्कूल्स और कॉलेज के लगभग 5000 स्टूडेंट्स ने इस वर्चुअल इवेंट में हिस्सा लिया।गाने के लॉन्च में भाग लेने के अलावा उन्होंने अभिनेत्री के साथ मजेदार इंटरेक्टिव सत्र में भी भाग लिया। प्रतिभाशाली जोड़ी सचिन जिगर द्वारा कम्पोज इस पेपी गाने को सुनिधि चौहान ने गाया है। इस गीत के बोल प्रसिद्ध गीतकार वायु द्वारा लिखे गए हैं।शकुंतला देवी के किरदार में नजर आने वाली अभिनेत्री विद्या बालन ने कहा, "मैं 100 से अधिक शहरों के डीएवी स्कूल के एवं कॉलेजों के 5000 स्टूडेंट्सके साथ 'शकुंतला देवी' के पहले गाने को लॉन्च कर बहुत उत्साहित हूं। इसका टाइटल है- 'पास नही तो फेल नहीं।' यह गाना वाकई मेरे दिल के बहुत करीब है क्योंकि यह अंकों के साथ इंटरेक्शन करने का एक दिलचस्प तरीका सामने लाता है और गणित फोबिया को दूर करने की कोशिश करता है।"उन्होंने कहा, "यह बहुत ही मजेदार ढंग से पढ़ाने का अनुभव करता है। युवाओं के साथ ये वर्चुअल सेशन करके और उनके साथ ये मंच शेयर करके बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। एक अलग लेकिन अच्छा अनुभव रहा क्योंकि हम इस नए नॉर्मल में ढल रहे हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि दर्शक इस गाने को लगातार प्यार देते और इसकीप्रशंसा करते रहेंगे जिस तरह से उन्होंने ट्रेलर की सराहना की।"गाना लॉन्च होने के बाद, अलग अलग शहरों से जुड़े स्टूडेंट्स को राष्ट्रीय पुरुस्कार अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री से गणित के साथ उनके संबंधों के बारे में बातचीत करने का मौका मिला।अनु मेनन द्वारा निर्देशित और सोनी पिक्च र्स नेटवर्क्स प्रोडक्शन और विक्रम मल्होत्रा (एबंडंशिया एंटरटेनमेंट) द्वारा निर्मित, शकुंतला देवी में सान्या मल्होत्रा भी हैं। इसमें जिशू सेनगुप्ता और अमित साध की भी मुख्य भूमिकाएं हैं, और यह 31 जनवरी को दुनियाभर में 200 देशों और क्षेत्रों में एक्सक्लूसिव रूप से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम करने के लिए बिलकुल तैयार है।

 

Tags: Vidya Balan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD