Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी

 

'शकुंतला देवी' में विद्या बालन के लुक पर ऐसे किया गया काम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Jul 2020

Last updated on: Jul 21, 2020, 00:00 IST

अभिनेत्री विद्या बालन अपनी आगामी फिल्म 'शकुंतला देवी' में उनकी जिंदगी के विभिन्न चरणों को प्रदर्शित करते हुए पांच अलग-अलग लुक में नजर आएंगी। विद्या के इन अलग-अलग लुक्स के पीछे श्रेयस म्हात्रे, शलाका भोंसले और निहारिका भसीन जैसे लोग हैं, जिन्हें किरदार को उसके वास्तविक अंदाज में पेश करने के लिए काफी रिसर्च करना पड़ा।मेकअप का जिम्मा संभालने वाले म्हात्रे ने आईएएनएस को बताया कि उन्होंने शकुंतला देवी की तस्वीरें देखी और उसे विद्या के साथ मैच कराने की कोशिश की।उन्होंने कहा, "मुझे फिल्म में शकुंतला देवी की उम्र के आधार पर अलग-अलग लुक तैयार करने थे। मैंने शकुंतला देवी पर रिसर्च किया, उनकी तस्वीरों को देखा और विद्या के लुक को उनके चेहरे से मिलाने की कोशिश की। विद्या और निर्देशक के साथ काफी विचार-विमर्श के बाद, मैंने ये पांच लुक फाइनल किए।"फिल्म में शुकंतला देवी के किरदार में विद्या लंबे बालों से लेकर बॉब कट में नजर आईं।शलाका भोंसले ने आईएएनएस को बताया कि फिल्म में 1940 के दशक से साल 2000 के दशक के बीच शकुंतला देवी की जिंदगी के तमाम अलग-अलग दौर को शामिल किया है।इस पर शलाका कहती हैं, "शकुंतला देवी की तस्वीरों को देखने के साथ ही हमने उस दौर के बारे में कई रिसर्च किए। (निर्देशक) अनु मेनन ने हमें बताया कि अपनी जिंदगी के विभिन्न चरणों में शकुंतला देवी ने हेयरस्टाइल में कई बदलाव किए थे और हम भी उस हिसाब से काम करते गए। फिल्म में हमने लंबे से लेकर छोटे बाल दिखाए हैं। हमने यूट्यूब पर शकुंतला देवी के कई ओरिजिनल वीडियोज देखे और लुक को अंतिम रूप देने से पहले इनसे कई रेफरेंस लिए।"स्टाइलिंग का काम करने वाली निहारिका भसीन कहती हैं, "आमतौर पर हम साथ में बैठकर हेयर, मेकअप, वॉर्डरोब डिसाइड करते हैं, तो एक किरदार के लुक को तैयार करने में ये सारी चीजें साथ आती हैं। हमने शकुंतला देवी की जिंदगी के बारे में जाना, उन पर कई रिसर्च किए और यह ढूंढ़ निकाला कि उन दशकों के दौरान स्टाइल और फैशन के कौन से पहलू प्रचलन में थे। किरदार को रीक्रिएट करने में हमने इन्हें शामिल किया।"अनु मेनन द्वारा निर्देशित फिल्म में सान्या मल्होत्रा, अमित साध और यीशु सेनगुप्ता जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म को 31 जुलाई एमेजॉन प्राइम वीडियो पर प्रसारित किया जाएगा।

 

Tags: Vidya Balan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD