Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

मुख्यमंत्री ने रामपुर बुशैहर विधानसभा क्षेत्र में 11 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 21 Jul 2020

Last updated on: Jul 21, 2020, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां से वीडियो काॅन्फ्रंेसिंग के माध्यम से शिमला जिले के रामपुर बुशैहर विधानसभा क्षेत्र में 11 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण किए।जय राम ठाकुर ने रामपुर, कुल्लू जिला के निरमण्ड व आनी क्षेत्र तथा लाहौल-स्पीति जिला के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 2.44 करोड़ की लागत से निर्मित राजकीय महाविद्यालय रामपुर के कामर्स ब्लाक और दूर-दराज क्षेत्र पन्द्रह-बीश में 90.79 लाख रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, फांचा का लोकार्पण किया।उन्होंने ग्राम पंचायत कुंगल बाल्टी में कुंगल क्षेत्र के लिए 85.08 लाख रुपये की लागत से निर्मित ग्रेविटी पेयजल योजना का लोकार्पण किया, इससे चार बस्तियों के 870 लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने ग्राम पंचायत शिंगला में 60.15 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई के लिए 1.55 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित खखरोला बहाव सिंचाई योजना का भी लोकार्पण किया। उन्होंने नगर परिषद रामपुर के वार्ड नम्बर-3 में इन्दिरा मार्केट फेस-1 में 5.30 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बहुमंजिला कार पार्किंग का भी लोकार्पण किया जिसमें 80 वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी।इस अवसर पर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी परियोजनाओं से रामपुर क्षेत्र में प्रगति और खुशहाली का नया दौर आरम्भ होगा। उन्होंने कहा कि पन्द्राह-बीश क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य देखभाल और पेयजल  सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से क्षेत्र का दौरा और इन परियोजनाओं का लोकार्पण करना चाहते थे, लेकिन कोरोना महामारी के कारण आना संभव नहीं हो पाया।जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोरोना महामारी के कारण राज्य में विकास कार्य प्रभावित न हों, इसलिए सरकार ने विभिन्न परियोजनाओं समर्पित करने के लिए नई तकनीक का उपयोग किया है। 

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डिजिटल इण्डिया की परिकल्पना की और आज यह आधुनिक तकनीक देश के लोगों के लिए वरदान सिद्ध हो रही।मुख्यमंत्री ने कहा कि हालांकि देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है, फिर भी देश में स्थिति नियंत्रण में है। विश्व के अधिकांश विकसित देश जिनकी जनसंख्या 142 करोड़ है, उनमें 6.11 लाख लोगों की मृत्यु हुई है। इसकी तुलना में भारत जिसकी जनसंख्या 135 करोड़ है, यहां 28 हजार लोगों की मृत्यु हुई हैं। उन्होंने कहा कि यह संकट अभी समाप्त नहीं हुआ है और सभी को वायरस से सुरक्षा के लिए जरूरी सुरक्षा उपाय अपनाने चाहिए।जय राम ठाकुर ने कहा कि किसी भी मुख्यमंत्री ने ऐसे संकट का सामना नहीं किया है, फिर भी कुछ कांग्रेस नेता यह प्रदर्शित कर रहे है कि उन्हें और उनके परिवार को कोरोना महामारी से लड़ने का बहुत अनुभव है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए असाधारण कार्य किया है। प्रदेश की स्थिति, देश के अधिकांश राज्यों से बेहतर है और हिमाचल प्रदेश द्वारा उठाए गए कदमों की राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना हुई है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के अढ़ाई वर्षों के कार्यकाल के दौरान सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आम आदमी के विकास पर विशेष ध्यान केन्द्रित कर अनेक योजनाएं आरम्भ की गई हैं। गृहिणी सुविधा योजना के तहत राज्य में पात्र महिलाओं को 2.76 लाख निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। हिम केयर योजना के तहत 77 करोड़ रुपये व्यय कर 86 हजार मरीजों का उपचार किया गया हैं।मण्डी लोकसभा क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि प्रदेश के लोग भाग्यशाली हैं क्योंकि साधारण, परिश्रमी और ईमानदार व्यक्ति जय राम ठाकुर प्रदेश का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य का सन्तुलित और चहुमुखी विकास सुनिश्चित कर रहे हैं। कोरोना महामारी के संकट में मुख्यमंत्री ने राज्य का प्रभाव मार्गदर्शन किया है और इसके कारण राज्य में मृत्यु दर देश में सबसे कम है।भाजपा मण्डलाध्यक्ष भीम सेन ठाकुर ने क्षेत्र में विभिन्न विकासात्क परियोजनाओं को समर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री क्षेत्र के लोगों की विकासात्मक मांगों के प्रति हमेशा विचारशील रहे हैं।शहरी विकास मंत्री सरवीण चैधरी ने भी वीडियो कान्फ्रे्रंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।इस अवसर पर पूर्व मंत्री सिंघी राम, भाजपा के कार्यकारी सदस्य और निदेशक हिमफेड नरेश चैहान और स्थानीय नेता उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Rampur Vidhan Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD