Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शकुंतला देवी को गूगल डूडल के जरिए सम्मानित करने की कहानी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 Jul 2020

Last updated on: Jul 18, 2020, 00:00 IST

भारत कई अनसुने सुपरहीरो की भूमि है। इनमें शकुंतला देवी सबसे युवा सुपरहीरो हैं जिन्होंने देश को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई थी। गणित की जटिल से जटिल पहेलियों को चुटकी में हल करने की क्षमता के लिए उन्हें 'ह्यूमन कंप्यूटर' के नाम से जाना जाता है। वह साल 1982 में द गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्डस में भी अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। आने वाले समय में एमेजॉन प्राइम वीडियो पर उनकी बायोपिक दर्शकों को देखने को मिलेगी, जिसमें अभिनेत्री विद्या बालन को शकुंतला देवी के किरदार में देखा जाएगा और इसी के साथ 'नो वन किल्ड जेसिका', 'द डर्टी पिक्च र' और 'मिशन मंगल' के बाद विद्या एक बार फिर से वास्तविक जीवन पर आधारित किसी फिल्म में काम करते नजर आएंगी।शकुंतला देवी को उनकी अद्वितीय क्षमताओं के लिए गूगल ने उनकी 84वीं जयंती पर उन्हें सम्मानित करते हुए एक डूडल समर्पित किया था। इस डूडल में शकुंतला देवी की तस्वीर के साथ कैलकुलेटर फॉन्ट दिखाया गया था।फिल्म की बात करें, तो इसमें विद्या के साथ-साथ सान्या मल्होत्रा और अमित साध जैसे कलाकार भी शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन अनु मेनन ने किया है और यह अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। फिल्म 31 जुलाई, 2020 को एमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के बहुप्रतीक्षित ट्रेलर को बी-टाउन और दर्शकों से समान रूप से सराहना मिल रही है। सभी को ट्रेलर पसंद आया है और फिल्म से काफी उम्मीदें भी जुड़ गई हैं क्योंकि यह एक बेहद आशाजनक फिल्म नजर आ रही है। यह सराहनीय है कि मुख्यधारा सिनेमा में एक ऐसे हीरो की कहानी सुनाई जा रही है जो आज भी सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं।

 

Tags: Vidya Balan , Bollywood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD