फूलों की होली मनाई ब्रह्माकुमारीओं ने
Web Admin
5 दरिया न्यूज
चंडीगढ़ , 17 Mar 2014
Last updated on: Mar 17, 2014, 00:00 IST
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सेक्टर 51 शाखा ने उमंग-उत्साह से होली मनाई।सभी ने एक-दूसरे को होली की मुबारकबाद देते हुए फूलों की होली खेली।सेंटर इंचार्ज बीके सारिका बहन ने होली का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि ‘हो ली’ अर्थात बीती सो बीती, जिसको बिसार देना चाहिए। न जाने कब से हम पुरानी बातों को पकड़ कर रखते है जोकि हमें नुकसान पंहुचा रही है तथा हमारा आज प्रभावित कर रही है, उनको निकाल फैंके। होली का पावन अवसर उन सब बातों को बाहर करने का सुअवसर है। जिसके बाद सभी ने पुरानी बातों को कागज पर लिखकर अग्नि में जला सदा के लिए विदाई दी।