Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की

 

अल्पसंख्यक वर्ग की शिकायतें / मुश्किलें निर्धारित समय के अंदर हल हों-साधु सिंह धर्मसोत

धर्मसोत द्वारा पंजाब राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्यों के साथ मीटिंग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Jul 2020

Last updated on: Jul 09, 2020, 00:00 IST

पंजाब के सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री स. साधु सिंह धर्मसोत ने कहा है कि राज्य के अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों की विभिन्न तरह की शिकायतों / मुश्किलों का हल निर्धारित समय-सीमा के अंदर किए जाने की ज़रूरत है, जिससे उनको न्याय मिलने में देरी न हो।आज यहाँ पंजाब भवन में पंजाब राज्य अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन और सदस्यों के साथ की गई मीटिंग के दौरान स. धर्मसोत ने आयोग से अपील की कि वह राज्य के अल्पसंख्यक वर्ग से सम्बन्धित लोगों की शिकायतें / मसले तेज़ी से हल करने को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि आज के समय में भी अल्पसंख्यकों पर कई किस्म के दबाव डाले जाते हैं, जिनको सख़्ती से रोके जाने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि चाहे कानून अपना कार्य सही ढंग से कर रहा है, फिर भी कमज़ोर वर्गों के मसले पहल के आधार पर हल करना राज्य सरकार की प्रमुखता है।स. धर्मसोत ने आयोग द्वारा उठाई गईं विभिन्न माँगों और अन्य मसलों को पहल के आधार पर हल करने का भरोसा दिया।इस मीटिंग में पंजाब राज्य अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन प्रो. ईमैनुअल नाहर, सीनियर वाइस चेयरमैन मुहम्मद रफी, वाइस चेयरमैन हंस राज, कानूनी सलाहकार एंजलीना बराड़, सामाजिक न्याय, अधिकारता एवं अल्पसंख्यक विभाग के डायरैक्टर दविन्दर सिंह और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Sadhu Singh Dharamsot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD