Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू

 

केंद्र सरकार एस.सी. विद्यार्थियों के भविष्य के प्रति गंभीर नहीं : साधु सिंह धर्मसोत

निजी शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधिमंडल द्वारा धर्मसोत के साथ मुलाकात

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Jul 2020

Last updated on: Jul 08, 2020, 00:00 IST

पंजाब के सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने कहा है कि केंद्र सरकार पंजाब के अनुसूचित जाति वर्ग से सम्बन्धित विद्यार्थियों के भविष्य के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने यह प्रगटावा आज यहाँ निजी शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात करने के बाद किया।स. धर्मसोत ने कहा कि पंजाब के अनुसूचित जातियों से सम्बन्धित नौजवानों का जीवन बेहतर बनाने के लिए शिक्षा बेहद ज़रूरी है और शिक्षा हासिल करके ही एस. सी. नौजवान जीवन में निश्चित मंजि़ल प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों की शिक्षा और उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार, केंद्र द्वारा चलाई जा रही पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम की बकाया राशि जारी करवाने के लिए लगातार यत्नशील है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017-18, 2018-19 और 2019-20 की लगभग 1500 करोड़ रुपए वजीफ़ा राशि केंद्र सरकार की तरफ बकाया है, जिसको जारी करने के लिए केंद्र के साथ लगातार संपर्क किया जा रहा है।स. धर्मसोत ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने एस. सी. विद्यार्थियों के भविष्य से सम्बन्धित इस गंभीर मामले को केंद्र के समक्ष कई बार उठाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वजीफ़ा राशि जारी करवाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र भी लिख चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों का भविष्य दाव पर लगा हुआ है, परन्तु केंद्र सरकार इस सम्बन्धी गंभीरता नहीं दिखा रही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को वजीफ़े की राशि जल्द जारी करनी चाहिए।स. धर्मसोत ने प्रतिनिधिमंडल को कहा कि वह जल्द ही एस.सी. विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े इस मसले को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के समक्ष उठाएंगे, जिससे इस मसले का कोई सार्थक हल निकाला जा सके।इस मौके पर सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव कृपा शंकर सरोज, निदेशक दविन्दर सिंह, बी.एड. फेडरेशन के अध्यक्ष जगजीत सिंह, पंजाब अनएडेड डिग्री कॉलेज  एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखमन्दर सिंह च_ा, पंजाब अनएडेड टेक्निकल इंस्टीट्यूशंस एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह धालीवाल, नर्सिंग कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष चरनजीत सिंह वालिया, पॉलिटेक्निक एसोसिएशन के अध्यक्ष राजिन्दर धनोआ, आई.टी.आई. एसोसिएशन के अध्यक्ष शिमांशु गुप्ता, ई.टी.टी. फेडरेशन के अध्यक्ष निर्मल सिंह, पी.य.ूसी.ए. के अध्यक्ष अंशु कटारिया, विपिन शर्मा, अनिल चोपड़ा, जसनीक सिंह, सतविन्दर संधू आदि उपस्थित थे।

 

Tags: Sadhu Singh Dharamsot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD